
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 18, 2023 9:08 AM IST
Glowing Skin Tips: कई बार हम जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देखते हैं, तो उनकी दमकती त्वचा को देखकर सोचते हैं कि काश हमारी स्किन भी ऐसी होती। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी क्लीयर और फ्लॉलेस स्किन के लिए अभिनेत्रियां महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा इस साल खूब ट्रेंड में रहा, जिसके बारे में हम आपको आज इस लेख में बताने जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ तक, इस ब्यूटी हैक को फॉलो करती हैं। तो आइए, जानते हैं।
अगर आप सेलिब्रिटी जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो घर पर ही आइस वाटर फेशियल कर सकती हैं। जी हां, इसके लिए आपको बर्फ के पानी में अपना चेहरा कुछ सेकेंड के लिए डुबोकर रखना है। इस फेशियल को करने से न केवल स्किन को ठंडक मिलती है, बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है। नियमित रूप से इसे करने से आपकी स्किन को कई लाभ मिलेंगे।
आइस वाटर फेशियल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बर्फ वाला पानी भर लें। इसके बाद इस पानी में अपना चेहरा डुबाएं। इस पानी में अपना चहेरा 30 सेकंड के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद चेहरे को बाहर निकाल लें। अब एक बार फिर चेहरे को बर्फ वाले पानी में डुबोएं। ऐसा 3-4 बार कर सकते हैं। इसके बाद चेहरे को तौलिए की मदद से थपथपा कर पोंछ लें।
आइस वाटर फेशियल करने से त्वचा के पोर्स ओपन होते हैं और त्वचा और जमा गंदगी साफ होती है।
आइस वाटर फेशियल करने से मुंहासे और एक्ने की समस्या दूर होती है।
चेहरे की सूजन और पफीनेस दूर करने के लिए आइस वाटर फेशियल फायदेमंद है।
यह चेहरे के दाग-धब्बे और डार्क सर्कल्स को हटाने में मदद करता है।
नियमित रूप से आइस वाटर फेशियल करने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है।
आइस वाटर फेशियल के दौरान चेहरे पर मेकअप का इस्तेमाल न करें।
फेशियल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
अगर आपकी सेंसिटिव या ड्राई स्किन है, तो आइस वाटर फेशियल न करें।
चेहरे को बहुत देर तक ठंडे पानी में डुबोकर न रखें।
अगर आप भी निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं, तो घर पर आइस वाटर फेशियल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको स्किन पर जलन या रेडनेस की परेशानी हो, तो इसे न करें।