Holi Skin Care Tips 2020: होली में रखें अपनी स्किन का ख्याल, आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये होली हेयर एंड स्किन केयर टिप्स

हर साल होली में रंग खेलने के बाद अधिकतर लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। आपको भी रंग खेलने के बाद त्वचा से संबंधित समस्याएं होती हैं, तो इन होली स्किन केयर टिप्स को आजमाकर देखें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 6, 2020 3:26 PM IST

Tips for holi skin care 2020 : होली (Holi 2020) आने वाली है। लोग इसे सेलिब्रेट करने की तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन, होली पर रंग खेलने की परंपरा हमारी स्किन (Beauty tips on holi) के लिए बेहद नुकसानदायक (effects of holi color on skin) साबित हो सकती है। दरअसल, रंगों में मौजूद तरह-तरह के केमिकल कई तरह की स्किन समस्याओं को जन्म देते हैं। पुराने जमाने में जहां प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता था, वहीं आजकल होली से पहले ही बाजार में सिंथेटिक रंगों की भरमार हो जाती है। ऐसे में आम लोगों का यह पता लगा पाना कि उन्हें कौन से रंग खरीदने चाहिए बेहद मुश्किल है।

होली कलर से त्वचा को होने वाली समस्याएं 

हर साल होली में रंग खेलने के बाद अधिकतर लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। दरअसल, सिंथेटिक कलर के संपर्क में आने से अधिकांश लोगों को रैशेज (Skin rashes) होने लगते हैं और यह बहुत ही असहज होता है। रैशेज की वजह से खुजली होना भी आम बात है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए बर्फ, दही और नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं।

होली में त्वचा की देखभाल के उपाय (Holi skin care tips in hindi)

स्किन की देखभाल (Holi Skin Care Tips 2020 in hindi) के लिए हमेशा ही नेचुरल प्रोडक्ट्स को ही वरीयता देनी चाहिए। ऐसे में आपको उन स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जो पूरी तरह से पैरावीन और सिलिकॉन फ्री होते हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स आपको  Mamaearth पर मिल जाएंगे। होली के रंगों में मौजूद सिंथेटिक डाई और टॉक्सिंस के कारण कुछ लोगों को स्किन में जलन की समस्या पैदा होने के साथ ही स्किन रूखी हो जाती है। जलन और रूखी त्वचा से निपटने के लिए स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है।

Holi Skin Care Tips 2020: होली से पहले और बाद में त्वचा की देखभाल के टिप्स

नेचुरल चीजों का करें चुनाव

त्वचा के लिए नेचुरल उत्पाद ही सबसे अधिक लाभदायक होते हैं, क्योंकि इनके साइड इफेक्ट नहीं होते। एलोवेरा जेल, कोकोनट ऑयल या ममाअर्थ की कोको बॉडी बटर क्रीम यूज कर सकते हैं, जो पूरी तरह से नेचुरल पैरावीन और सिलिकॉन फ्री है। इसके अलावा इसी कंपनी का उबटन बॉडी बटर उपयोग कर सकते हैं। इनमें पूरी तरह से नेचुरल और स्किन के लिए उपयोगी इनग्रेडिएंट्स शहद, हल्दी, सनफ्लावर सीड आयल, शिया बटर आदि मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होने के साथ ही स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं।

ड्राई स्किन से यूं पाएं राहत

होली के रंगों को साफ करने के बाद त्वचा बिल्कुल ड्राई हो जाती है। सूखी त्वचा से राहत पाने के लिए ऊपर बताए गए प्रोडक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं। बेहतर होगा कि होली में रंग खेलने से पहले भी मॉइस्चराइजर की थिक लेयर लगाएं।

बालों की देखभाल के उपाय (Holi hair care tips) 

संभव हो तो होली खेलने से पहले अपने बालों को भी कवर करें, क्योंकि रंगों के संपर्क में आने से बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। बालों में ग्लिसरीन लोशन इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इस कंपनी का ऑर्गन हेयर मास्क प्रोडक्ट उपयोग कर सकते हैं। इसमें मिल्क प्रोटीन, ऑर्गन ऑयल, कर्ड एक्स्ट्रैक्ट, रोजमेरी ऑयल आदि तत्व मौजूद होते हैं।

ऑर्गन हेयर मास्क होली खेलने के बाद रंगों की वजह से सूखे हुए बालों को फिर से मुलायम बनाता है, जो बालों के लिए बेहद लाभदायक है। केमिकल युक्त रंगो के संपर्क में आने से सूखे बालों को मॉइश्चराइज करना हो, तो यह हेयर मास्क बेहद उपयोगी है। इसे महिलाएं और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

Holi Beauty Tips: होली में यूं रखें बालों, आंखों, स्किन और नाखूनों को सुरक्षित और हेल्दी, इन शहनाज़ हुसैन टिप्स के साथ

जिन लोगों के कर्ली हेयर हैं, उनके लिए भी यह क्रीम बेहतरीन रिजल्ट देती है। होली में रंग खेलते समय गीले रंगों की अपेक्षा सूखे रंगों को वरीयता दें, क्योंकि गीले रंग अधिक नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। साथ ही अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए अपने चेहरे को रासायनिक साबुन या फेसवॉश से ना धोएं, क्योंकि इनसे आपके चेहरे पर मौजूद प्राकृतिक तैलीय तत्वों को नुकसान पहुंचता है, त्वचा रूखी हो जाती है।

चेहरे को साफ करने के लिए जितना हो सके नेचुरल उत्पादों का चुनाव करें, फेस पैक और मास्क के लिए प्राकृतिक सामग्री का चयन करें, जैसे- गुलाब जल, दही और बेसन, हल्दी आदि का फेस पैक बनाने के लिए उपयोग करें।

बिस्तर पर जाने से पहले मॉइश्चराइजर का उपयोग करें साथ ही खूब पानी पिएं ताकि आपकी त्वचा हमेशा जगमगाती रहे। होली के रंगों के साथ मजे लेने के बाद आपको पछतावा ना करना पड़े।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source