Healthy Skin : इन आसान से टिप्स से पाएं खूबसूरत स्किन

मौसम में बदलाव, प्रदूषण और मानसिक तनाव के बीच अपनी त्वचा को स्वस्थ्य एवं आकर्षक बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये कुछ आसान टिप्स।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 14, 2019 9:20 PM IST

स्वस्थ त्वचा हमारे शरीर के लिए विटामिन डी बनाने में मदद करती है, जो स्वस्थ दांत और हड्डियों के लिए आवश्यक है। त्वचा (healthy skin) शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है, इसलिए हर किसी के लिए स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ त्वचा भी जरूरी है। मौसम में बदलाव, प्रदूषण और मानसिक तनाव के बीच अपनी त्वचा को स्वस्थ्य एवं आकर्षक बनाए रखने (healthy skin) के लिए फॉलो करें ये कुछ आसान टिप्स।

विटामिन डी

धूप से मिलने वाले विटामिन की कमी पूरी करने के लिए अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन से पहले विटामिन डी वाला सीरम लगा सकते हैं।

फलों को करें शामिल

नियमित रूप से त्वचा की देखभाल से जुड़े नियमों का पालन करने से न सिर्फ आपकी त्वचा की चमक बढ़ेगी, बल्कि आपके शरीर के लिए सुरक्षा कवच भी तैयार होगा। त्वचा की देखभाल संबंधी इन उपायों के साथ ही फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन करने से त्वचा सुंदर नजर आएगी और झुर्रियां से छुटकारा मिलेगा।

Dark Circle Tips : ये 4 होममेड मास्क, दूर करेंगे डार्क सर्कल की समस्या

त्वचा में नमी बनाएं 

त्वचा की मृत कोशिकाओं और इस पर जमी धूल मिट्टी की सफाई के बाद अच्छी बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाएं। त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्राकृतिक चीजें जैसे एलोवेरा, जैतून का तेल, शिया बटर आदि से बने मॉइस्चराइजर या बॉडी लोशन का उपयोग करें। ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें, जिसमें ओमेगा3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा से जुड़े महत्वपूर्ण विटामिन जैसे विटामिन डी, ई और के हों। 15 प्रतिशत या इससे अधिक सांद्रता वाले विटामिन सी, एल-एब्जॉर्बिक एसिड से लैस क्लिंजर या मॉइस्चराइजर स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत है। नहाने के तुरंत बाद अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि त्वचा के छिद्र खुले होते हैं और त्वचा बॉडी लोशन के जरिए पोषण को आसानी से सोख लेती है।

नियमित सफाई

रूखी त्वचा वालों को संभवता गुनगुने पानी से नहाने से बचना चाहिए। इससे न केवल आपकी त्वचा में पानी की कमी हो जाती है, बल्कि आपके शरीर से निकले आवश्यक तैलीय पदार्थ भी धुल जाते हैं। अपनी त्वचा के अनुरूप स्क्रब चुनें जो शरीर की अच्छी तरह से सफाई कर सके। त्वचा की रगड़ कर सफाई करने से मृत कोशिकाओं दूर होती हैं। मुलायम स्क्रब का उपयोग करना बेहतर है।

Beauty Tips : हमेशा जवां दिखने के आसान 8 उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source