Waxing Side Effects: वैक्सिंग के बाद हो सकती है खुजली और त्वचा में इरिटेशन, जानें क्या हैं वैक्सिंग कराने के साइड-इफेक्ट्स

Waxing: कुछ लोगों की स्किन वैक्सिंग के लिहाज से एलर्जिक होती है। जिससे,  उन्हें वैक्सिंग के बाद कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। अक्सर, वैक्सिंग के बाद छोटी-छोटी फुंसियां, त्वचा की रंगत लाल होना, खुजली और सूजन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसी तरह जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है। उन्हें, त्वचा पर घाव और बहुत अधिक दर्द भी महसूस हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 22, 2020 1:51 PM IST

Waxing Side Effect:  हेयर रिमूवल (Hair Removal) के लिए वैक्सिंग (Waxing) सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले तरीकों में से है। वैक्सिंग के लिए 2 अलग तरह के वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो हैं- हॉट वैक्स और कोल्ड वैक्स। शरीर के किस हिस्से पर वैक्सिंग करनी है, उसी आधार पर हॉट या कोल्ड वैक्स इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, भले ही वैक्सिंग से सॉफ्ट स्किन मिलती है और यह इस्तेमाल में भी कम झंझटभरा महसूस होती है। लेकिन, इससे स्किन को नुकसान भी हो सकते हैं। (Waxing Side Effect)

Lemon juice side effects: थोड़ा संभलकर चेहरे पर लगाएं है नींबू का रस, हो सकती हैं बढ़ सकती है एक्ने और सनबर्न जैसी प्रॉब्लम्स

वैंक्सिंग के साइड-इफेक्ट्स (Waxing Side Effect):

कुछ लोगों की स्किन वैक्सिंग के लिहाज से एलर्जिक होती है। जिससे,  उन्हें वैक्सिंग के बाद (Waxing Side Effect in hindi) कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। अक्सर, वैक्सिंग के बाद छोटी-छोटी फुंसियां, त्वचा की रंगत लाल होना, खुजली और सूजन जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसी तरह  सेंसिटिव स्किन टाइप वाले लोगों का , त्वचा पर घाव और बहुत अधिक दर्द भी महसूस हो सकता है।

Sensitive Skin Care Tips: केमिकल्स से भरे मेकअप रिमूवर को नहीं करना इस्तेमाल, तो सेंसेटिव स्किन पर लगाएं ये 3 चीज़ें

ये हैं हॉट वैक्स के नुकसान:

हॉट वैक्स जिसे हार्ड वैक्स भी कहा जाता है, उसे शरीर के नाजुक और अधिक संवेदनशील हिस्सों पर इस्तेमाल किया जाता है। जैसे, नाक, अंडरआर्म्स और बिकिनी एरिया। हॉट वैक्स इस्तेमाल करने से स्किन सेल्स छिलने का डर होता है जिससे, त्वचा जल भी सकती है और इसकी ऊपरी परतें छिल सकती हैं।

कोल्ड वैक्स:

सॉफ्ट वैक्स या कोल्ड वैक्स शरीर के कम संवेदनशील हिस्सों पर इस्तेमाल किया जाता है। हाथों, बांहों, पैरों और पीठ जैसे हिस्सों पर कोल्ड वैक्स की मदद से वैक्सिंग की जाती है। इस्तेमाल और इसे त्वचा से साफ करने के तरीके एक-जैसे होते हैं। लेकिन, कोल्ड वैक्स में भी त्वचा में इरिटेशन की संभावना होती है।   (Waxing Side Effect)

Scalp Exfoliation:  स्कैल्प एक्सफॉलिएशन से पाएं हेल्दी स्कैल्प और शाइनी बाल, इन 2 चीज़ों से करें सिर से डेड स्किन को साफ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source