
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 21, 2019 6:28 PM IST
ग्रीन टी स्किन के लिए कैसे है फायदेमंद, जानें। © Shutterstock
वजन कम करने के लिए तो बहुत से लोग ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन ग्रीन टी के फायदे बस यहीं तक सीमित नहीं हैं। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होती है। इसके साथ ही यह त्वचा की खूबसूरती और सेहत को बढ़ाने का भी काम करती है। ग्रीन टी (Green Tea For Skin) में कई ऐसी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होती हैं। यह एक्ने को कम करती है, साथ ही एजिंग प्रॉसेस को भी स्लो करती है। ग्रीन टी पीने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिसके कारण त्वचा को नेचुरल ग्लो (Green Tea For Skin) मिलता है।
शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर जितना बेहतर होगा, त्वचा की स्थिति और अन्य बीमारियां उतनी ही कम होंगी। ग्रीन टी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो पूरी तरह से नेचुरल है। एंटीऑक्सीडेंट सेल्युलर रिपेयर मेकैनिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब त्वचा धूप और प्रदूषण के एक्सपोजर में आती है, तो इससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। कोशिकाओं की क्षति की भरपाई स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स करते हैं। इसमें ग्रीन टी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर जितना अच्छा रहेगा त्वचा को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा साथ ही आप अन्य रोगों से भी बचे रहेंगे। इसके अतिरिक्त, इसमें इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन गुणों के साथ, ग्रीन टी में आवश्यक खनिजों की अच्छी मात्रा होती है जो त्वचा में होने वाली विभिन्न संक्रमणों को दूर रखती हैं।
ग्रीन टी न सिर्फ वजन कम करती है, बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद (Green Tea For Skin) है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्वचा की रंगत निखरती है (Green Tea benefits for Skin)। मुहासों की समस्या भी दूर होती है।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। आप ग्रीन टी का इस्तेमाल गुलाब जल के साथ करें। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और नमी प्रदान करते हैं। ग्रीन टी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। चेहरे की अच्छी तरह से सफाई करें। इससे त्वचा की रंगत निखरने लगती है। त्वचा की गहराई से सफाई होती है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं।
जिन्हें मुंहासे अधिक होते हैं, वो ग्रीन टी को ठंडा करके उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इस पेस्ट को चेहरे पर प्रतिदिन अप्लाई करें। कुछ ही दिनों में मुंहासे गायब हो जाएंगे। इस पेस्ट में लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
त्वचा को जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो तो ठंडी ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाएं। नींबू में मौजूद विटामिन सी और ब्लीचिंग गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। हर दिन या सप्ताह में दो दिन भी इस पेस्ट का यूज चेहरे पर करेंगे तो आपकी त्वचा सालों जवां बनी रहेगी।