
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 26, 2020 6:14 PM IST
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए फलों के छिलके करें इस्तेमाल।
Fruit Peels for Glowing Skin: फलों के पोषक तत्व ( fruits nutritious) शरीर के अंगों के अलावा स्किन को भी हेल्दी बनाती है। स्किन केयर के लिए फलों से बने फेस पैक, और फलों के रसों से मसाज करने जैसी ट्रीटमेंट्स की जाती हैं। फलों से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फलों के छिलकों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे ही 5 फलों के बारे में लिख रहे हैं हम यहां, जिनके छिलके भी स्किन को हेल्दी बनाते हैं। (Fruit Peels for Glowing Skin in hindi)
हर्बल और घरेलू ब्यूटी रेमेडिज़ में सूखे संतरे के छिलके (Orange Peels) का पाउडर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। नांरगी रंग के ये छिलके फेस मास्क में मिलाने से त्वचा की रंगत सुधरती है। संतरे का छिलता नैचुरली स्क्रब और ब्लिचिंग के लिए भी मदद करता है।
इस पौष्टिक फल के छिलकों से ब्यूटी बढ़ाने का काम करते हैं। अनार (pomegranate) के छिलकों से एक्ने, पिम्पल, स्किन रैशेज़ और डैंड्रफ जैसी समस्याएं कम होती है।
आमतौर पर तरबूज़ या वॉटरमेलन वेट लॉस फूड के तौर पर लोकप्रिय है। तरबूज़ के छिलके त्वचा पर रगड़ने से त्वचा पर जमा गंदगी साफ होती है।
फटी एड़ियों की समस्या को कम करने के लिए केले का छिलका रखने से राहत मिलती है। इसके, अलावा त्वचा कटने-छिलने और सनबर्न जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। ऐसे ही, चमकते-सफेद दांतों के लिए केले के छिलके को दांतों पर रगड़ें।
जैसा कि सेब सबसे हेल्दी फलों में शुमार है। जिस तरह सेब खाने से सेहत अच्छी बनती है। उसी तरह, सेब के छिलकों में मौजूद फ्लेवेनॉयड्स कैंसर सेल्स को साफ करते हैं। इनसे, इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग बनता है।