Skin Care Tips : सर्दियों में भी त्वचा की नमी रहेगी बरकरार, जब फॉलो करेंगी ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के ये टिप्स

ड्राई स्किन अर्ली एजिंग के लिए अतिसंवेदनशील माना गया है। मॉइस्चर त्वचा को चिकना, मुलायम, लचीला और नर्म बनाता है। सर्दियों में यदि आपकी त्वचा से नमी खो जाती है, तो उसे मॉइस्चर प्रदान करने के लिए फॉलो करें ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के टिप्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 1, 2019 2:00 PM IST

मॉइस्चर त्वचा के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। त्वचा में जितनी मात्रा में मॉइस्चर (skin moisturizer) होती है, उससे त्वचा का टेक्सचर उम्र बढ़ने पर भी बेहतर रहता है। इसलिए, ड्राई स्किन अर्ली एजिंग के लिए अतिसंवेदनशील माना गया है। मॉइस्चर त्वचा को चिकना, मुलायम, समतल, लचीला और नर्म बनाता है। दरअसल, सेबैसियस या त्वचा में ऑयल का निर्माण करने वाले ग्लैंड्स के अंडर-एक्टिविटी के कारण ही त्वचा ड्राई होती है। ऑयल की कमी के कारण मॉइस्चर बरकरार रखने की त्वचा (Ways to moisturize skin) की योग्यता भी प्रभावित होती है, इसलिए ड्राई स्किन में ऑयल और मॉइस्चर (tips to moisturize skin) दोनों की ही कमी हो जाती है।

स्किन के लिए क्यों जरूरी है मॉइस्चर

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन (Shahnaz Husain Amazing Skin Care Tips) का कहना है कि त्वचा की बाहरी परत को मुख्य रूप से मॉइस्चर की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से आउटर लेयर की कोशिकाएं डेड हो जाती हैं, जिससे त्वचा ड्राई होने के साथ ही झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं। इसके अलावा स्किन की गुणवत्ता में भी हानि पहुंचती है, जिसके कारण व्हाइट फ्लेक्स बनने लगते हैं। कई अन्य कारणों से भी त्वचा में मॉइस्चर की कमी हो जाती है, जैसे ऐटमॉस्फेरिक कंडिशन, धूप में एक्सपोजर, एयर कंडिशनिंग और हीटिंग, साबुन, क्लोरिनेटेड वाटर, कॉस्मेटिक्स व मेकअप का प्रयोग, वायु प्रदूषण।

Dry Skin Care : सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए लगाएं ये तीन ऑयल

ड्राई त्वचा की देखभाल के लिए फॉलो करें ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के ये टिप्स

1 यदि आपकी त्वचा ड्राई है, तो प्रतिदिन नरिशमेंट प्राप्त करने के लिए रिच क्रीम अप्लाई करें। तभी त्वचा में नमी (tips to moisturize skin) बरकार रह सकती है। मॉइस्चर लॉस को रोकने के लिए सन्सक्रीन्स और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। मॉइश्चराइजर लिक्विड और क्रीम दोनों ही फॉर्म में उपलब्ध होते हैं। ड्राई या विंटर सीजन में नॉर्मल से ड्राई स्किन के लिए क्रीमी मॉइश्चराइजर का प्रयोग सही होगा, जिसे क्लिंजिंग और टोनिंग के बाद अप्लाई करें।

2 ऑयली स्किन पर हेवी मॉइश्चराइजर अप्लाई करने से बचना चाहिए, क्योंकि पोर्स में ऑयल होने के कारण बाधा पहुंचती है, जिससे ब्लैकहेड्स, पोर्स का खुलना और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है। ड्राई मौसम में, लाइट मॉइश्चराइजिंग लोशन अप्लाई करें और जब मौसम गर्म और ह्यूमिड अधिक हो, तो रोज या लावेंडर बेस्ड स्किन टॉनिक स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए अप्लाई करना सही होता है। यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तो ऑयल-फ्री डे क्रीम या मॉइश्चराइजर खरीदें।

मॉइश्चराइजर अप्लाई करने के तरीके

  • त्वचा करें साफ- सबसे पहले त्वचा को पानी से धोएं या क्लिंज करें। चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्लाई कर फिंगरटिप्स से हल्के से लगाएं। मॉइश्चराइजर अधिक लग जाए, तो कॉटन वूल से हटा लें। ऐसा नहीं कि ऑयली स्किन को मॉइस्चर की जरूरत नहीं पड़ती है। लाइट, लिक्विड मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें।
  • कब लगाएं मॉइश्चराइजर- चेहरा धोने, क्लिंजिंग, नहाने के तुरंत बाद जब त्वचा हल्की गीली हो, तो मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा में मॉइश्चराइजर अच्छी तरह से समाहित हो जाती है।
  • शहद- यह शक्तिशाली नेचुरल तत्व है, जो स्किन में मौजूद मॉइस्चर और वाटर कॉन्टेंट को बरकार रखता है। इसमें कई फायदेमंद प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं, जो सभी स्किन टाइप को सूट करते हैं। इससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है।
  • ऑयली स्किन- इसके लिए शहद, अंडे के सफेद भाग या फिर नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद पानी से धो लें। नींबू के रस और अंडे के सफेद हिस्से में क्लिंजिंग इफेक्ट होता है, जो ऑयल को कम करता है। वहीं शहद स्किन को मुलायम बनाने के साथ नरिश भी करता है। यदि कॉम्बिनेशन स्किन है, तो शहद को त्वचा पर लगाएं, क्योंकि यह ऑयली ऑर ड्राई दोनों ही स्किन को सूट करता है।
  • मॉइश्चराइजिंग स्किन केयर में महत्वपूर्ण प्रोटेक्टिव रोल निभाता है। इसके नेचुरल मॉइस्चर को सील करने के साथ ही मॉइस्चर में ह्यास को भी रोकता है।

Winter Skin Care : सर्दियों में रूखी त्वचा से नहीं होंगे परेशान, जब अपनाएंगे ये उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source