Glowing Skin Care : सप्ताह के सातों दिन लगाएं ये अलग-अलग फेस मास्क, पाएं निखरी और आकर्षक त्वचा

निखरी त्वचा पाने के लिए आप सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग फेसमास्क को तैयार कर चेहरे पर अप्लाई करें और पाएं निखरी और बेदाग त्वचा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 24, 2020 4:49 PM IST

(face masks to get glowing skin in hindi) ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क

निखरी त्वचा हर महिला की ख्वाहिश होती है। इसके लिए वो ना जाने क्या-क्या उपाय करती हैं। कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। यदि आप हर दिन पाना चाहती हैं निखरी और आकर्षक त्वचा (Glowing skin) तो सप्ताह के सातों दिन आप लगाएं कुछ खास होम मेड फेस मास्क। ये घरेलू फेस मास्क (Home made face mask) त्वचा में निखार लाने के साथ ही उनमें चमक भी लाते हैं। सातों दिन अलग-अलग फेस मास्क लगाने से चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हटती हैं। जानें, सप्ताह के सातों दिन आप कौन से फेस मास्क (face masks to get glowing skin in hindi) का इस्तेमाल करेंगी, तो त्वचा पर आ जाएगी निखार।

1 ओटमील

ओटमील से बना फेस मास्क चेहरे पर ग्लो लाने के लिए काफी है। इसके लिए आपको 3 चम्मच ओटमील लेकर इसे मिक्सी में ब्लेंड कर लें। इसमें गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें फिर पानी से चेहरा साफ कर लें।

2 दही

दही भी त्वचा पर बेहतर कमाल करती है। दही का फेस मास्क लगाने से त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। स्किन के पोर्स में मौजूद गंदगी हटती है। 2 चम्मच दही को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

Green Tea for Skin : पिएंगे ग्रीन टी तो त्वचा पर आएगी निखार, होंगे स्किन को और भी कई फायदे, जानें

3 ग्रीन क्ले

त्वचा से गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में ग्रीन क्ले मददगार होती है। इसके लिए 2 चम्मच ग्रीन क्ले में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।

4 शहद और नींबू का रस

शहद में नींबू का रस मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। मॉइश्चराइजर लगा लें।

5 खीरा और दूध

खीरे का छिलका उतारकर कद्दूकस कर लें। इसमें दूध मिलाएं। कॉटन बॉल की मदद से इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा रखने के बाद पानी से धो लें।

Skin Care Tips: पुदीना है चेहरे के लिए फायदेमंद, जानें कैसे

6 एवोकाडो

एवोकाडो से भी त्वचा पर निखार आती है। एवोकाडो को पहले मैश कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

7 लैवेंडर ऑयल

सप्ताह के अंतिम दिन यानी संडे का दिन छुट्टी का होता है। ऐसे में इस दिन अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें। त्वचा को आराम दें, ताकि अगले 5-6 दिन दौड़ भाग के कारण होने वाले नुकसानों से त्वचा बची रहे। इसके लिए लैवेंडर ऑयल बेहद कारगर है। इस तेल की कुछ बूंदों को कॉटन बॉल पर लगाकर चेहरे पर अप्लाई करें। 30 मिनट लगे रहने के बाद गीले कपड़े से चेहरे को धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source