Dry Skin Care : सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए लगाएं ये तीन ऑयल

सर्दी के मौसम में वातावरण में नमी की कमी हो जाती है। इसके कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आप कुछ ऑर्गेनिक तेल को त्वचा पर अप्लाई करके देखें, आपकी त्वचा हेल्दी होने के साथ रूखी भी नहीं नजर आएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 30, 2019 5:15 PM IST

सर्दियां शुरू होती नहीं हैं कि त्वचा ड्राई होने लग जाती है। कितना भी क्रीम, लोशन, मॉइस्चराइजर लगाएं कुछ भी खास फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, स्किन में नमी की कमी हो जाने से ड्राई स्किन (Dry Skin Care) हो जाती है। कई बार लोग सर्दियों में कम पानी पीने लगते हैं, इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जब शरीर में पानी की कमी होगी, तो जाहिर सी बात है कि आपकी स्किन हर जगह से ड्राई (Winter Dry Skin Care) नजर आएगी। सर्दी के मौसम में वातावरण में भी नमी की कमी हो जाती है। इसके कारण भी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आप कुछ ऑर्गेनिक तेल को त्वचा पर अप्लाई करके देखें, आपकी त्वचा हेल्दी होने के साथ रूखी भी नहीं रहेगी।

नारियल का तेल

नारियल तेल का इस्तेमाल वर्षों से बालों को मजबूती देने के लिए किया जा रहा है। यह तेल स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व त्वचा की खोई नमी लौटाने में मदद करते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम और हेल्दी भी होती है। इसमें फैटी एसिड्स होता है, जो स्किन इंफेक्शन से भी बचाए रखता है। कम उम्र में ही स्किन पर झुर्रियों को नहीं आने देता है।

Winter Skin Care : सर्दियों में रूखी त्वचा से नहीं होंगे परेशान, जब अपनाएंगे ये उपचार

जैतून का तेल

जैतून के तेल में विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो झुर्रियों से बचाए रखते हैं। विटामिन ई त्वचा को मुलायम बनाए रखता है और स्किन को यूवी रेज से बचाता है। ऑलिव ऑयल त्वचा के रोम-छिद्रों को खोलते हैं। मुंहासों से परेशान हैं, तो फिर आपको यह तेल जरूर अप्लाई करना चाहिए। रात में सोते समय चेहरे पर लगाकर सोएं। ½ चम्मच जैतून का तेल अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 5 मिनट बाद चेहरे पर टिशू की मदद से अतिरिक्त तेल को पोंछ लें।

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। बादाम के तेल के सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। यह हेल्दी हार्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए काफी सही होता है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड, प्रोटीन, जिन्क आदि होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। यह आसानी से त्वचा में समा जाता है। रात में इसके इस्तेमाल से त्वचा यूवी रेज से प्रभावित नहीं होती।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source