
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
एंटी एजिंग फेसमास्क
यह बात सही है कि सही खानपान और लाइफस्टाइल आपके चेहरे पर आपकी असली उम्र को थोपने से बचाता है। यानि कि अगर आप 40 साल की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन सही और संतुलित आहार व लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं तो आप इस उम्र में भी जवां दिख सकते हैं। लेकिन बढ़ती उम्र का सीधा असर आपकी आंखों पर पड़ता है। आंखें हर लड़की के चेहरे की शान होती है। ऐसे में जब यही ढलने लगे तो चेहरा फीका फीका दिखने लगता है। हालांकि झुर्रियां बढ़ती उम्र की निशानी होती हैं। लेकिन गलत खानपान, बढ़ते प्रदूषण, बार बार थ्रेडिंग बनाने, जरूरत से ज्यादा आई मेकअप और धूल-मिट्टी की चपेट में आने से भी वक्त से पहले झुर्रियां पड़ जाती हैं। अगर आप भी छोटी उम्र में आंखों के आसपास की झुर्रियों का शिकार हो गए हैं तो आज हम आपके लिए कुछ होममेड एंटी-एजिंग पैक लेकर आए हैं। इस फेसपैक को आप बहुत ही आसानी से घर पर बनाकर कुछ ही दिनों में झुर्रियों से छुटकारा पाकर उम्र के बढ़ते प्रभाव को रोक सकते हैं।
स्किन में झुर्रियां तब पड़ती हैं जब वह अच्छी तरह से हाइड्रेट नहीं होती है। खीरा, नींबू और एलोवेरा ऐसी चीजें हैं जो स्किन को डीप हाइड्रेट रखते हैं। खीरे में 95% पानी के साथ ही भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिंस भी होते हैं। वहीं, एलोवेरा स्किन के लिए एंटी-एजिंग के तौर पर काम करता है। नींबू में विटामिन सी होता है जो स्किन से फाइन लाइन्स और रिंकल्स को दूर करता है। आइए अब जानते हैं कैसे बनाना है ये फेसपैक
Also read : एंटी एजिंग ऑयल जो रखें त्वचा को ताउम्र जवां
सामग्री
नींबू की कुछ बूदें
खीरे का रस और 2 टुकड़े
आधा चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा
फैस पैक बनाने का तरीका
इस फेसपैक को बनाने के लिए आपके पास सभी सामग्रियां हैं। अब आप एक कटोरी में एलोवेरा जैल को रखकर इसमें दही और नींबू का रख डालें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपनी आंखों के आसपास लगाएं। आप चाहे तो इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। इस दौरान खीरे के दो टुकड़ों को अपनी आंखों पर रखें। 15 मिनट तक सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। कुछ दिनों के बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
शहद और अंडा दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर अंडे की जर्दी झुर्रियां दूर करने के साथ ही स्किन को टाइट भी करती है। शहद में विटामिन बी और पोटेशियम होता है जो स्किन का सॉफ्ट बनाता है। वहीं, अंडे में मौजूद प्रोटीन से त्वचा को प्रोटीन मिलता है, जिससे झुर्रियां दूर होती हैं।
Also read : एंटी एजिंग फूड्स जो चेहरे की झुर्रियां, दाग और धब्बे को ठीक करते हैं
सामग्री
1 अंडा
2 चम्मच शहद
पैक बनाने का तरीका
इस फेसपैक को बनाना बहुत ही आसान है। इस पैक को बनाने के लिए कटोरी में शहद की 2 चम्मच रखें और इसमें कुछ बूंदे पानी की मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें अंडे की जर्दी मिलाएं और इसे मिक्स करें। अब इसे आंखों के आसपास लगाएं। 15 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। कुछ दिनों के बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।