ब्लैकहेड्स और एक्ने से हैं परेशान, तो धनिया के जूस का यूं करें इस्तेमाल

धनिया सिर्फ आपके खाने में जायका नहीं लाती है, बल्कि आपने स्किन का भी ख्याल रखती है। जानें, कैसे धनिया की पत्ती से तैयार जूस आपके चेहरे पर ला देगी जादुई चमक...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 4, 2020 7:42 PM IST

हर लड़की अपने लुक को लेकर हमेशा स्ट्रेस में रहती है। अपने लुक को और भी ज्यादा इंप्रेसिव बनाने के चक्कर में तरह-तरह के क़ॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं और उनके केमिकल साइड इफेक्ट को लेकर परेशानी में पड़ जाती हैं। अगर आपका स्किन ड्राई हो गया है और साथ में आप मुंहासों और दाग धब्बों से भी परेशान हैं तो किसी कॉस्मेटिक का सहारा लेने से पहले इस नेचुरल तरीके का इस्तेमाल करें। धनिया सिर्फ आपके खाने में जायका नहीं लाता है, बल्कि आपने स्किन (coriander juice skin benefits) का भी ख्याल रखती है।

ये कैसे काम करता है

धनिया और हल्दी के जूस का मिश्रण एन्टी-बैक्टिरीयल का काम करता है जो मुंहासों पर असरदार रूप से काम करता है। इसके अलावा धनिया में जो 86.3% नमी रहती है वह स्किन को हाइड्रेट रखकर ड्राई पैचेस को दूर करने में मदद करती है। धनिया और हल्दी में एन्टीऑक्सिडेंट और विटामिन्स होने के कारण यह स्किन को साफ रखकर ग्लो लाने में पूरी तरह से सहायता करते हैं।

Skin Health : त्वचा को बेदाग बनाने के काम आएंगे ये 3 असरदार उपाय

इस जूस को बनाने के लिए क्या चाहिए

• 2 बड़े चम्मच धनिया

• हल्दी पाउडर

• 1 गिलास पानी

विधि

• पानी में दो छोटा चम्मच धनिया डालकर रंग बदलने तक उबालें। उसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए रख दें और छान लें।

• फिर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर लिक्विड बना लें, लेकिन इसमें इतना हल्दी न डालें कि चेहरे का रंग पीला हो जाए।

कैसे करें इस्तेमाल

• इस लिक्विड को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर रात भर यूं ही छोड़ दें।

• अगले दिन सुबह चेहरे को पानी से धो लें।

• तीन-चार दिनों तक इसको लगाने के बाद आपके ड्राई स्किन में अलग ही निखार आ जायेगा।

• स्किन पर मुंहासे और ब्लैकहेड्स का आना भी कम हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source