चिरौंजी भी बढ़ाए चेहरे की खूबसूरती, यूं करें इस्तेमाल

चेहरे पर दानें और फुंसियां हैं तो चिरौंजी को पीसकर गुलाब जल में मिलाएं। चेहरे की फुंसियों पर इसे लगाएं। ऐसा उपाय नियमित एक महीने तक करने से फुंसियों कि समस्या दूर हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 19, 2019 1:18 PM IST

चिरौंजी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। पर शायद ही आपने इसका इस्तेमाल कभी सौंदर्य उत्‍पाद के तौर पर किया हो। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के साथ त्वचा के कई दोषों को दूर करने में काफी मददगार होते हैं। चिरौंजी से निकलने वाला तेल चेहरे के ल‍िए टॉन‍िक की तरह काम करता है। ये त्वचा को स्‍मूद बनाने के साथ ही मॉइस्चराइज भी करता है। डॉर्क स्‍पॉट की समस्या दूर होती है। यह चेहरे में प्राकृतिक निखार को भी बढ़ाता है। जानें, इसका इस्तेमाल किन चीजों के साथ करने से आप पा सकती हैं न‍िखारी त्वचा।

इन तरीकों से इस्तेमाल करें चिरौंजी

हल्‍दी के साथ

चिरौंजी के दानों को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक चुटकी हल्दी का पाउडर और मलाई मिलाएं। इसी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को धो लें। कुछ समय बाद आपका चेहरा चमकता हुआ दिखेगा।

पीने के पानी में मिलाएं ये चीजें, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग और मुंहासों से मिलेगा छुटकारा

बेसन के साथ

बेसन और दही को मिलाकर बने पेस्ट में चिरौंजी के दानों को पीसकर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। तीनों मिश्रण से तैयार यह पेस्ट चेहरे में स्‍क्रब की तरह सफाई करता है। चेहरे के टोन को दूर कर त्वचा में रंगत लाता है।

गुलाब जल के साथ

चेहरे पर दानें और फुंसियां हैं तो चिरौंजी को पीसकर गुलाब जल में मिलाएं। चेहरे की फुंसियों पर इसे लगाएं। ऐसा उपाय नियमित एक महीने तक करने से फुंसियों कि समस्या दूर हो जाएगी। यह पेस्ट चेहरे पर फेशियल स्‍क्रब की तरह भी काम करता है।

सन टैनिंग से हैं परेशान तो ये तीन होममेड फेसपैक जरूर लगाएं, दोबारा खिल उठेगी त्वचा

ऐलोवेरा-चंदन पाउडर-चिरौंजी

चंदन के पाउडर में चिरौंजी और ऐलोवेरा का पेस्‍ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर जमा हुआ तेल छूटेगा। स्किन का रंग साफ होगा। त्वचा में फ्रेश ग्‍लो महसूस होगा।

जायफल पाउडर-चिरौंजी

चिरौंजी के दानों को पीसकर उसके बने पेस्ट में जायफल पाउडर, शहद और नींबू को मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा का टेक्‍सचर इम्‍प्रूव होता है। रोम‍छिद्र बंद होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source