
Also Read
त्वचा पर चारकोल करता है खास असर। © Shutterstock.
त्वचा के लिए चारकोल (Charcoal for Skin) का इस्तेमाल आजकल खूब चलन में है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, चारकोल (Charcoal for Skin) के जादुई नतीजे। यह काले रंग का पाउडर आपकी त्वचा को डीटॉक्स करता है और त्वचा को चिकना बनाता है। त्वचा जब अच्छी तरह साफ रहती है, तो ग्लो करती ही है।
1 यह ऑयली और मुहांसों के प्रति संवेदनशील त्वचा पर बेहतरीन नतीजे देता है। यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को सोखकर संतुलित दिखने वाली त्वचा देता है। ऑयल कंट्रोल की वजह से यह पिम्पल्स को भी कम करने में मदद करता है।
2 ऐक्टिवेटिड चारकोल टॉक्सिन्स, पलूटेंट, सीबम और केमिकल्स को त्वचा की सतह से खींचकर चेहरे को बेदाग और दमकता हुआ बनाता है।
- ऐक्टिवेटिड चारकोल में एब्जॉर्प्शन यानी अवशोषित करने की क्षमता बहुत होती है। यह त्वचा से सभी तरह की गंदगी को अवशोषित कर लेता है। धूल-मिट्टी से लेकर ब्लैकहेड्स तक को त्वचा की सतह से अवशोषित कर आपको बेदाग और निखरी हुई त्वचा देता है।
- ऐक्टिवेटिड चारकोल में नेगेटिव इलेक्ट्रिकल चार्ज होता है, जो टॉक्सिन्स, केमिकल्स और गंदगी जैसे पॉजिटिव चार्ज्ड मालिक्यूल्स को आकर्षित करता है, जिससे आपकी त्वचा साफ होती है।
Skin Pigmentation : जाने क्या है पिगमेंटेशन, इसके प्रकार, कारण और बचने के तरीके
ऐक्टिवेटिड चारकोल को आप फेस पैक में मिलाकर लगा सकती हैं। आप खुद भी फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसका दरदरा टेक्स्चर आपको इसे स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल करने का मौका देता है। आप इसे पील मास्क में मिलाकर भी लगा सकती हैं। इससे आपको ब्लैकहेड्स से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।
आधा छोटा चम्मच- ऐक्टिवेटेड चारकोल पाउडर
मुल्तानी मिट्टी- 1 टेबलस्पून
1 टीस्पून - गुलाब जल
1 बड़ा चम्मच दही
सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंट कर मिला लें। उसके बाद इस पेस्ट को साफ चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं और तकरीबन 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।