
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 4, 2020 1:18 PM IST
कैमोमाइल टी पीने के फायदे, ऑयली स्किन के लिए टिप्स।
Chamomile Tea for Oily Skin: चिपचिपे और गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को बहुत परेशानियां होती हैं। हवा में चिपचिपापन बढ़ने से और बहुत अधिक पसीना होने के कारण त्वचा पर भी चिपचिप महसूस होती है। ऐसे में ऑयली स्किन (Oily skin care tips) की देखभाल के लिए सही स्किन केयर रुटीन और सही डायट की मदद लेनी चाहिए। कैमोमाइल टी पीने से भी ऑयली स्किन का चिपचिपापन कम होने में मदद होती है। (Chamomile Tea for Oily Skin in hindi)
इस फूल में कई ऐसे तत्व होते हैं। जो, आपकी स्किन को हेल्दी बनाते हैं। कैमोमाइल के फूलों में एटीं-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory), एंटी-फंगल(anti-fungal), एंटी-बैक्टेरियल (anti-bacterial), एंटी-सेप्टिक (anti-septic) गुण होते हैं। इसमें, औषधिय गुणों से भरपूर इसेंशियल ऑयल भी होते हैं। साथ ही एंटी-ऑक्सिडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है। इसीलिए, कैमोमाइल के फूलों की चाय यानि कैमोमाइल टी (Chamomile Tea for Oily Skin) पीने से स्किन को फायदा होता है।
हेल्दी कैमोमाइल की चाय पीने से शरीर में सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे, रक्त की मदद से पानी, ऑक्सिजन और पोषक तत्व भी त्वचा तक पहुंचते हैं। इससे, त्वचा में पिम्पल्स और स्किन-प्रॉब्लम्स की वजह बनने वाले बैक्टेरिया खत्म होते हैं। इससे, स्किन हेल्दी बनती है।
हेल्दी स्किन के लिए कैमोमाइल टी (Chamomile Tea for Oily Skin) पीने के अलावा इसे स्किन पर भी लगा सकते हैं। कैमोमाइल की चाय और ओट मील को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें, 2-3 बूंदें बादाम का तेल और 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे, चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। फिर, आधा घंटें बाद चेहरे को सादे पानी से साफ करें। (Face Pack for Oily Skin)