ग्लोइंग स्किन और गोरी त्वचा पाने के लिए सप्ताह में हर दिन का अलग फेस मास्क, जरूर आजमाएं

ग्लोइंग स्किन (Face Mask For Glowing Skin) के लिए सप्ताह में डेली फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है. घरेलू फेस पैक ग्लोइंग स्किन केयर के लिए बेस्ट होते हैं. अगर आपको भी फेयर स्किन के लिए फेस मास्क की जरूरत है, तो नाईट फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 14, 2020 5:08 PM IST

त्वचा की देखभाल के लिए विशेष फेस मास्क की जरूरत होती है. सप्ताह में एक बार फेस पैक (face mask for glowing skin) का इस्तेमाल त्वचा में निखार के लिए काफी नहीं होता है. हेल्दी स्किन और चमकती त्वचा के लिए (Glowing Skin Tips) डेली फेस मॉस्क या फेस पैक की जरूरत होती है. गोरी त्वचा (Fair Skin Face Mask) पाने के लिए भी आपको रोजाना स्किन केयर टिप्स अपनाना होता है. ऑयली त्वचा के लिए विशेष देखभाल (Oily Skin care tips) की जरूरत होती है. अगर आप भी अपनी त्वचा में निखार बनाकर रखना चाहती हैं, तो सप्ताह में सातों दिन के लिए अलग-अलग फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं है.

आप पर ही डेली फेस मास्क (Daily Face Mask) बना सकती हैं. हम यहां पर सप्ताह के सातों दिनों के लिए अलग-अलग फेस मास्क बता रहे हैं. इन फेस मास्क की मदद से आप अपने चेहरी की मृत त्वचा के साथ गंदगी को भी आसानी से हटा सकती हैं.

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए पूरे सप्ताह का फेस मास्क 

daily face mask for glowing skin home remedies in hindi

  1. रविवारा - ओटमील फेस मास्क
  2. सोमवार - दही फेस मास्क
  3. मंगलवार - ग्रीन क्ले फेस मास्क
  4. बुधवार - शहद और नींबू का रस फेस मास्क
  5. गुरुवार - खीरा और दूध फेस मास्क
  6. शुक्रवार - एवोकाडो फेस मास्क
  7. शनिवार - लैवेंडर ऑयल फेस मास्क

रविवार को ओट मील फेस मास्क 

एंटी-एजिंग और त्वचा में निखार के लिए ओट मील फेस मास्क सबसे अच्छा होता है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको दो से तीन चम्मच ओट मील और हल्का गुनगुना पानी चाहिए. दोनों को मिलाकर कर मिक्सर में ठीक से पीस लें. जो पेस्ट बनकर तैयार है उसे चेहरे पर लगभग 20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें. हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें. सर्दी के मौसम में नाइट क्रीम का इस्तेमाल कैसे स्किन की चमक को बढ़ा देता है ?

सोमवार को दही फेस मास्क

हर कोई सोमवार को बहुत व्यस्त रहता है ऐसे में आपको सिर्फ दही का फेस मास्क लगाना चाहिए. इस फेस मास्क को लगाना बहुत ही आसान है. आपको अपने चेहरे पर 20 मिनट तक दही को लगाकर रखना और फिर उसे ठंडे पानी से साफ कर लेना है. ठंड के मौसम में स्किन करेगी ग्लो डायट में शामिल करें ये 8 फूड.

मंगलवार ग्रीन क्ले फेस मास्क

ऑयली स्किन केयर के लिए यह फेस मास्क सबसे अच्छा होता है. स्किन की गंदगी निकालने और मृत त्वचा को हटाने के लिए इस फेस मास्क का उपयोग किया जाता है. इसके लिए आपको 2 चम्मच ग्रीन क्ले की जरूरत पड़ती है. ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश और फेस पैक जरूर जानें.

हल्का गुनगुना पानी मिलाकर इसका ग्रीन क्ले का पेस्ट बना ले और चेहरे पर अन्य मास्क की तरह लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहर को फेस वॉश की मदद से साफ कर लें.

बुधवार को शहद और नींबू का रस

इस दिन आपको अपने स्किन को क्लीन करने वाला फेस मास्क उपयोग करना है. इसके लिए आपको एक चम्मच शहद और कुछ बूंदे नींबू की चाहिए होती है. इन दोनों के पेस्ट को आपको चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखना होता है.

इसके बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ धो देना होता है. चेहरा साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें. सर्दी में विटामिन-ई कैप्सूल का कैसे इस्तेमाल करें ?

गुरुवार को खीरा और दूध

गोरी त्वचा पाने के लिए खीरा और दूध का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है. इसके लिए आपको सिर्फ खीरा को कद्दूकस करके दूध में मिलाकर लगाना होता है. इस फेस पैक को भी आपको 20 से 30 मिनट चेहरे पर लगाकर रखना चाहिए. खीरा और दूध फेस पैक को साफ पानी से धोना चाहिए. चेहरे के दाग-धब्बे और निशान दूर करने के लिए यूज करें डर्मा रोलर, जानें सही तरीका.

शुक्रवार को एवोकाडो फेस मास्क

त्वचा की पोषण के लिए आपको शुक्रवार के दिन एवोकाडो फेस मास्क लगाना चाहिए. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है. आपको सिर्फ एवोकाडो को ठीक से मैश करना होता है और चेहरे पर लगाना होता है. 20 से 25 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें.

शनिवार को लैवेंडर ऑयल फेस मॉस्क

सप्ताह में सांतवा दिन स्किन को आराम देने का होता है. आपको इस दिन लैवेंडर ऑयल को लगाना चाहिए. इससे चेहरे को ग्लो बढ़ता है. लैवेंडर ऑयल को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर हल्के मसाज के साथ लगाना चाहिए. आधे घंटे के बाद लैवेंडर ऑयल को वैप से साफ कर लेना चाहिए.

सातों दिन के ये फेस मास्क आप एक महीने तक अगर लगाते हैं तो आपकी त्वचा में सुंदरता और निखार बढ़ने लगता है. त्वचा मुलायम और खिली-खिली सी लगने लगती है. ये सभी फेस मास्क घर पर ही बनाए जा सकते हैं. तो इन सभी घरेलू फेस पैक से अपनी त्वचा की देखभाल आप आसानी से कर सकती हैं.

सर्दियों में खाएंगी जब ये चीजें, तो कम होगी स्किन की ड्राइनेस.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source