Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Besan Face Packs For Glowing Skin: चाहे महिला हो या पुरुष, हर कोई ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह कई तरह की स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। त्वचा में निखार लाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी करवाते हैं। लेकिन इनका असर भी केवल कुछ ही दिनों तक रहता है। वहीं, इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो त्वचा में निखार लाने के लिए बेसन का उपयोग कर सकते हैं। बेसन में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो स्किन की समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को भी हटाता है। चेहरे पर बेसन लगाने से कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चेहरे की रंगत सुधारने में भी बेसन काफी प्रभावी होता है। अगर आप भी निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं, तो बेसन से बने फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बेसन से 3 फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं –
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप बेसन और हल्दी का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका प्रयोग कर सकते हैं। बेसन और हल्दी का फेस पैक लगाने से त्वचा के मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होंगे। साथ ही, चेहरे पर निखार भी आएगा।
त्वचा में निखार लाने के लिए आप बेसन और दही फेस पैक लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। फिर इसमें एक चम्मच दही और शहद डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की टैनिंग से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, चेहरे की रंगत में भी सुधार होगा।
बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें एक चम्मच बेसन और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। हफ्ते में कम से बार इसका इस्तेमाल करें। यह चेहरे को एक्सफोलिएट करेगा और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाएगा। इससे त्वचा के मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा में निखार भी बढ़ेगा।