Peel Off Face Masks : पील ऑफ फेस मास्क के फायदे

धूल-मिट्टी, प्रदूषण, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्या से बचने के लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय पील ऑफ फेस मास्क (Benefits Of Peel Off Face Masks) लगाएं। यह त्वचा पर जमी गंदगी को अंदर से साफ करके त्वचा को ग्लो देता है। डेड स्किन सेल्स को हटाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 21, 2020 12:55 PM IST

आपने खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए अक्सर उबटन, फेसपैक, क्रीम आदि का इस्तेमाल किया होगा, पर क्या कभी पील ऑफ फेस मास्क (Peel Off Face Masks) का इस्तेमाल किया है? यदि नहीं किया तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें। पील ऑफ फेस मास्क चेहरे पर निखार (glowing skin) पल में लाने के लिए बेहद कारगर तरीका है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्या से बचने के लिए आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय पील ऑफ फेस मास्क (Benefits Of Peel Off Face Masks) लगाएं। यह त्वचा पर जमी गंदगी को अंदर से साफ करके त्वचा को ग्लो देता है। डेड स्किन सेल्स को हटाता है।

पील ऑफ फेस मास्क के फायदे (Peel Off Face Masks Benefits)

डेड स्किन हटाए

साफ त्वचा हेल्दी त्वचा होती है। पील ऑफ मास्क त्वचा के डेड सेल्स को नष्ट कर देते हैं और पोर्स से गंदगी को साफ करते हैं। पील ऑफ फेस मास्क त्वचा के माइक्रो पार्टिकल्स को भी पूरी तरह साफ कर देता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

पील ऑफ फेस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने का काम करता है और मुंहासों, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है।

Glowing Skin Tips : सब्जियां जिनके सेवन से त्वचा निखर उठेगी

जवां रखे त्वचा

पील ऑफ मास्क त्वचा को जवां रखता है। पील ऑफ फेस मास्क में विटामिन-सी, ई और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो त्वचा के बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है और जवां और खूबसूरत बनाएं रखने में भी मदद करता है।

त्वचा में निखार लाए

पीव ऑफ फेस मास्क त्वचा के अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेता है और पोर्स को भी साफ कर देता है जिससे त्वचा की निखार बेहतर होता है। यह त्वचा को हाईड्रेटेड भी रखता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source