
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : March 1, 2020 10:17 AM IST
पुदीना में मौजूद पोषक तत्व चेहरे की त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए काफी हैं।
जब भी आपके पेट में दर्द, गैस या बदहजमी की समस्या होती है, तो आप सबसे पहले पुदीन हरा की गोली या पानी में पुदीन हरा लिक्विड की एक-दो बूंद मिलाकर पीते होंगे। यह काफी हद तक दर्द और बदहजमी से छुटकारा भी दिलाती है। कई बार एसिडिटी होने पर भी लोग दवा की जगह इस प्राकृतिक हर्ब का सेवन करते हैं। पुदीना का इस्तेमाल वर्षों से एक औषधि के रूप में किया जा रहा है। पुदिना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एन्टीऑक्सिडेंट होते हैं, जो भोजन का आसानी से पचाने में मदद करते हैं। पुदीना में मेन्थॉल मौजूद होता है, जो मांसपेशियों का संचालन अच्छी तरह से करता है, इससे बदहजमी के लक्षण दूर हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि सेहत के अलावा भी पुदीना के कई लाभ हैं? यह लाभ शरीर के साथ ही चेहरे की त्वचा को भी होता है। जानें, पुदीना कैसे खूबसूरती (Benefits Of Mint For Skin in hindi) को निखारती है...
पुदीना (Mint benefits) में फाइबर, विटामिन ए, आयरन, अधिक मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए अच्छे माने गए हैं।
गर्मी के दिनों में अक्सर त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में रंगत निखारने और टैनिंग को दूर करने के लिए पुदीने में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत मददगार है। टैनिंग की समस्या होने पर त्वचा पर पुदीने की पत्तियों का पेस्ट लगाएं। ये आपको सनबर्न से भी बचाएगी। सनबर्न को कम करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में पुदीने का रस या पिपरमेंट ऑयल मिलाकर लगाएं, लाभ होगा।
गर्मियों में पुदीना स्किन के लिए इन 4 तरीकों से फायदेमंद
एंटीऑक्सीडेंट युक्त पुदीने का फेस मास्क महीने में 6-7 बार चेहरे पर लगाने से रंग साफ होता है। झुर्रियों और झाइयों की समस्या है, तो पुदीने के रस में एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें।
जिन लोगों को मुंहासे अधिक होते हैं, वो पुदीने (Mint For Skin in hindi) का रस मुंहासों पर लगाएं। इसके लिए एक चम्मच पुदीने के रस में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर मुंहासों पर लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में मुंहासों के साथ-साथ इससे होने वाले दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
आंखों के नीचे काले घेरे (Dark circle) हैं, तो रात में सोने से पहले पुदीने का रस लगाएं। एक महीना ऐसा लगातार करें, इससे डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
Coconut Oil Benefits : सिर्फ बालों पर ही नहीं संपूर्ण सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक है नारियल तेल