Green Tea for Skin : पिएंगे ग्रीन टी तो त्वचा पर आएगी निखार, होंगे स्किन को और भी कई फायदे, जानें

ग्रीन टी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्‍वचा की रंगत निखरती है (Green Tea benefits for Skin in hindi)।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 15, 2020 2:21 PM IST

अब तक आप ये ही सुनते आ रहे होंगे कि ग्रीन टी पीने से वजन तेजी से कम होता है, लेकिन ग्रीन टी के फायदे और भी कई हैं। यह कई रोगों से तो बचाती ही है, इसके साथ ही ग्रीन टी त्वचा के लिए भी बहुत हेल्दी होती है। ग्रीन टी (Green Tea For Skin) में मौजूद प्रॉपर्टीज त्वचा पर होने वाली कई समस्याओं को दूर करता है। जिन महिलाओं और लड़कियों को मुंहासों की समस्या बहुत है, उन्हें दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे एजिंग प्रॉसेस भी धीमी हो जाती है। जब आप ग्रीन टी पीती हैं, तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा ग्लो (Benefits of green tea for skin in hindi) करता है।

ग्रीन टी में मौजूद प्रॉपर्टीज जैसे, एंटीऑक्सीडेंट सेल्युलर रिपेयर मेकैनिज्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्वचा धूप और प्रदूषण के एक्सपोजर में आने से खराब होने लगती है। इससे कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने नहीं देता है। ऐसे में जरूरी है शरीर में एंटीऑक्सीडेंट लेवल को बढ़ाना। इससे आप कई शारीरिक समस्याओं के साथ ही बेजान त्वचा की शिकार होने से भी बची रहेंगी।

चेहरे पर ग्रीन टी से होने वाले फायदे (Benefits of green tea for skin)

ग्रीन टी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद (Green Tea For Skin) है। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्‍वचा साफ होता है और रंगत भी निखरती है (Green Tea benefits for Skin in hindi)। मुंहासे भी कम होते हैं।

ग्रीन टी पीने के परहेज के साथ जानें ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान

त्‍वचा की सफाई करे अंदर से

ग्रीन टी में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। ग्रीन टी में गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। इससे त्‍वचा की रंगत साफ होती है। पिंपल्‍स कम होते हैं। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्‍वचा को मुलायम बनाने के साथ ही नमी भी प्रदान करते हैं।

मुंहासों से दिलाए छुटकारा

यदि चेहरा मुंहासों से भरा हुआ है, तो दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पिएं। इससे वजन भी कंट्रोल में रहेगा। ग्रीन टी को ठंडा कर लें। अब इसमें थोड़ी सी दही मिलाएं। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। ऐसा एक महीने तक करके देखें, मुंहासों में कमी आ जाएगी। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्‍बों को कम करता है।

Green Tea Benefits : वजन कम करने के लिए पिएं ग्रीन टी, जानें ग्रीन टी से होने वाले 10 सेहत लाभ

लंबी उम्र तक दिखेंगी आप जवां

त्वचा को लंबी उम्र तक आकर्षक, ग्लोइंग और जवां बनाने के लिए ठंडी ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। नींबू में विटामिन सी और ब्‍लीचिंग गुण होता है, जो चेहरे के लिए फायदेमंद है। इसे सप्ताह में दो-तीन दिन लगाएं, आपकी त्‍वचा सालों जवां बनी रहेगी।

मोटापा कम करने के ग्रीन टी कितनी बार पीना चाहिए, जानें बनाने का सही तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source