
Also Read
Beauty tips for Skin: चेहरे पर लाना है निखार, अपनाएं ये 4 जरूरी टिप्स।
Beauty tips for Skin: चेहरे पर ग्लो (Glowing Skin) लाने के लिए हम मार्केट के बहुत से प्रॉडक्ट (Beauty Products) का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी चेहरे पर निखार (Skin) नहीं ला पाते। इसका सबसे प्रमुख कारण होता है हमारी दिनचर्या। चेहरे की रौनक हमारे खान-पान और रहन सहन पर भी डिपेंड करती है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं, तो उसके लिए आपको अपनी डेली रुटीन में कुछ बदलाव जरूर करने होंगे। आज हम आपको इसी को लेकर कुछ टिप्स (Beauty tips) देने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दिनचर्या में अपनाकर खुद के चेहरे पर निखार ला सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे 4 टिप्स (Beauty tips for skin) के बारे में, जो त्वचा पर तुरंत ला देती हैं निखार-
कच्चा प्याज सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ-साथ ये हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे ज्यादा हैं, जो आज ही से अपने खाने में कच्चा प्याज शामिल कर लें। चेहर पर निखार लाने में (Glowing Skin) इससे आपको काफी मदद मिलेगी।
अगर आप हमेशा कंप्यूटर पर काम करते रहते हैं, तो ये आपके लिए बहुत ही जरूरी है। काम करने के दौरान बीच-बीच में अपने आंखों को आराम दीजिए। इसके साथ ही अगर आपके ऑफिस के खिड़की से बाहर देखिए और आंखों की हल्की फुल्की कोई एक्सरसाइज कीजिए। ऐसा करने से आपके आंखों को काफी आराम मिलेगा।
Facial Exercise For Skin: बढ़ानी है चेहरे की खूबसूरती, रोजाना करें ये 3 एक्सरसाइज
चेहरे पर अगर उम्र से पहले झुर्रियां आ गई हैं, तो मास्क जरूर लगाएं। इससे आपके त्वचा पर मौजूद कोशिकाएं हट जाती हैं। मास्क लगाने से चेहरे पर निखार आती है। इसके साथ ही स्किन टाइट होती है। सप्ताह में कम से कम एक बार मास्क लगाने से चेहरे पर काफी फर्क नजर आता है।
नहाना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है लेकिन 10 मिनट से अधिक समय तक नहीं नहाना चाहिए। खासतौर पर अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो ये आपके स्किन के लिए काफी खराब माना जाता है। गर्म पानी से ज्यादा समय तक नहाने से स्किन पर लाल धब्बे पड़ने लगते हैं। साथ ही स्किन रूखी नजर आती है।