ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश और फेस पैक

ऑयली स्किन के लिए अगर आप बेस्ट फेस वाश या फेस पैक घर पर बनाना चाहती हैं. तो बादाम फेस पैक Oily Skin के लिए सबसे अच्छा होता है. लेकिन इसे बनाने का तरीका सही-सही पता होना जरूरी होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 14, 2019 8:06 PM IST

ऑयली स्किन की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होती है. अगर तैलीय त्वचा की देखभाल ठीक से न की जाए तो चेहरे की रंगत खराब होने लगती है. जिनकी ऑयली स्किन होती है उनको चेहरे की देखभाल के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है. बाहर निकलने के बाद चेहरे पर बहुत सारी गंदगी भी ऑयली त्वचा होने के वजह चिपक जाती है. अगर आपकी भी ऑयली स्किन है तो आपके लिए खास फेस पैक की जरूरत होती है. बेस्ट फेस पैक अगर आप खोज रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको घर पर भी बादाम फेस पैक बनना होगा.

बादाम फेस पैक ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकती है. लेकिन आप सोच रही होंगी कि ऑयली स्किन के लिए बादाम फेस पैक क्यों जरूरी है ?

ऑयली स्किन के लिए बादाम फेस पैक क्यों ?

बादाम में पाये जाने तत्व ऑयली स्किन के लिए बेस्ट होते हैं. बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो ऑयली स्किन को नई चमक देता है. बादाम में पाया जाने वाला फैटी एसिड चेहरे की ठीक से सफाई करने के साथ Skin Glowing को बढ़ता है.

क्या ऑयली स्किन पर नाईट क्रीम लगाना सही है ?

how to make Badam Face pack for oily skin

जिनकी ऑयली स्किन होती है उनको एक्ने और मुहांसों का सबसे ज्यादा खतरा होता है. बादाम फेस पैक चेहरे की स्किन से तेल को निकालने में मदद करता है. रोम छिद्रों को ठीक से साफ करके स्किन को चमकदार बनाने में मदद भी करता है.

बादाम फेस पैक के लिए सामग्री

10 बादाम

2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच शहद

2 चम्मच दही

2 चम्मच कच्चा दूध

कैसे बनाएं बादाम फेस पैक

रात भर थोड़े बादाम भीगने के लिए रख दें.

अगली सुबह इन्हें छील कर क्रश कर लें जिससे ये थोड़ा बारीक हो जाएं.

अब इसे अलग रख दें. अब एक बाउल लें और उसमें थोड़ी मुल्तानी मिट्टी और शहद डाल लें. इन दोनों सामग्रियों को मिलाएं.

अब इस मिश्रण में दही मिलाएं और सब को मिलाएं. अब इसमें दूध मिलाएं और मिक्स करें.

अब पीसे हुए बादाम को इसमें डाल दें और एक अच्छा पेस्ट तैयार करें.

ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं.

आंख, कान और मुंह का ध्यान रखते हुए इसे अप्लाई करें.

अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. उसके बाद चेहरा धो लें.

मनचाहा परिणाम पाने के लिए हफ्ते में दो बार इसे लगाएं.

Skin Care Tips: मानसून के मौसम में स्किन की परेशानी ऐसे रखें दूर.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source