... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 25, 2019 9:38 PM IST
चेहरे पर उम्र का असर पहले दिखने के कारण।©Shutterstock.
चेहरे पर झुर्रियां पड़ना हमेशा बुढ़ापे की ही निशानी नहीं होती, बल्कि इसके कई कारण भी हो सकते हैं। वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ साथ चेहरे की रौनक घटती जाती है और झुर्रियों से ढंकने लगता है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता।
सर्दी में रफ हो गये हैं बाल तो काम आएंगे ये 3 उपाय।
कई बार उम्र के पहले ही ये परेशानी दिखने लगती है जिसके कारण आप कम उम्र में भी बूढ़ों की तरह दिखाई देते हैं. कई बार खानपान में पोषक तत्वों की कमी, अव्यवस्थित दिनचर्या, भरपूर नींद न लेना भी इसकी वजह बन सकती हैं। आज हम यही बताने जा रहे हैं कि इसके कितने कारण हो सकते हैं।
बिना शुगर के एक कप ब्लैक कॉफी इन 3 बीमारियों को रखती है दूर।
सोने का गलत तरीका
कई बार दिन भर के काम के बाद जब आप थककर घर लौटते हैं तो पेट के बल ही बिस्तर पर लेटकर सो जाते हैं. ऐसे सोने से आपका चेहरा तकिए में दब जाता है। जिसकी वजह से त्वचा में झुर्रियां पड़ जाती हैं।
सर्दी में ज्यादा पानी पीना कब हो सकता है नुकसानदेह ?
स्किन हाइड्रेशन
पानी की कमी की वजह से भी चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं इसलिए पानी का खास ख्याल रखें ताकि गर्मी के मौसम में त्वचा में रूखापन न हो। साथ ही अगर आपकी त्वचा रूखी है तो नहाने से पहले तेल से चेहरे का मसाज करना न भूले।
भारतीयों के बाल समय से पहले सफेद क्यों हो जाते हैं ?
साबुन
साबुन अकसर आपकी त्वचा का मॉश्चराइजर छीनकर उसे रूखा और बेजान बना देता है, जिसकी वजह से समय से पहले ही आपकी त्वचा में झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
मसूड़ों में संक्रमण की वजह से हो सकती है दिमाग की यह खतरनाक बीमारी।
बार-बार चेहरा धोना
कई बार लगातार पानी के संपर्क में आने से त्वचा में संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है क्योंकि चेहरे की त्वचा संवेदनशील होती है।
सर्दी के मौसम में उबाल कर खाएं मूंगफली दूर होती हैं ये 5 परेशानियां।
डार्क चॉकलेट
अगर आप झुर्रियों की समस्या से परेशान हों और चॉकलेट आपको पसंद है तो डार्क चॉकलेट खाना शुरू कर दीजिए।