Argan Oil Benefits : त्वचा और बालों को पोषण दे आर्गन ऑयल, जानें इसके अन्य लाभ

सर्दी के मौसम में त्वचा बहुत ड्राई हो जाती है, तो इससे बचने के लिए अप्लाई करें आर्गन ऑयल। जानें, आर्गन ऑयल से होने वाले त्वचा, बाल और नाखूनों पर क्या-क्या लाभ होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 24, 2019 1:28 PM IST

कई तरह के ऑयल हैं जैसे ऑलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल, कैस्टर ऑयल जो चेहरे और बालों के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे की त्वचा हेल्दी बनी रहती है। एक और तेल है, जो चेहरे के लिए काफी हेल्दी होता है। यह तेल है आर्गन ऑयल (Argan oil benefits)। आर्गन ऑयल को आर्गन ट्री की गुठली से बनाया जाता है। आर्गन ऑयल को ''लिक्विड गोल्ड'' भी कहा जाता है। इसमें कई ऐसे विटामिन होते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। आर्गन ऑयल त्वचा (Argan oil benefits for skin) पर निखार लाता है। इस तेल का इस्तेमाल हर तरह की त्वचा पर की जा सकती है। सर्दियों के मौसम में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा ड्राई नहीं होगी। जानें, आर्गन ऑयल से होने वाले त्वचा पर क्या-क्या लाभ (Argan oil benefits) होते हैं।

Skin care Tips : असाधारण ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, जो दें असाधारण खूबसूरती

आर्गन ऑयल से स्किन को होते हैं ये फायदे

1 सर्दियों में जब भी आपकी त्वचा ड्राई हो जाए, तो आर्गन ऑयल अप्लाई करें। इससे स्किन पर नमी बरकरार रहेगी। त्वचा को पोषण भी मिलेगा और स्किन हेल्दी रहेगी।

2 आर्गन ऑयल का यूज बतौर टोनर भी कर सकती हैं। इसकी कुछ बूंदों में गुलाब जल डालें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। त्वचा साफ और सुंदर बनी रहेगी। बतौर त्वचा पर इसे हाइड्रेटिंग टोनर की तरह लगाएंगी तो रूखी त्वचा से छुटकारा मिलेगा।

3 आर्गन ऑयल से तैयार फेस मास्क भी लगा सकती हैं। इसके लिए आर्गन ऑयल की कुछ बूदों में 1 चम्मच दही, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद लेकर अच्छी तरह से मिला लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर लगा रहने के बाद चेहरा पानी से साफ कर लें। चेहरे को प्राकृतिक निखार मिलेगा।

4 चेहरे पर निखार और चमक बना रहने के लिए आर्गन ऑयल में बी-बी क्रीम को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा चमक उठेगी।

Skin Care Tips : पपीते का फेस पैक चेहरे में लाए जान, रखे स्किन हेल्दी

5 बालों में नमी बरकरार रखने के लिए आर्गन ऑयल को नारियल तेल या जो भी तेल आपको सूट करता है, उसमें मिलाकर लगाने से लाभ होगा। इससे बालों को पोषण मिलता है। आर्गन ऑयल से स्कैल्प पर अच्छी तरह से मालिश करें। रात भर बालों में तेल लगा रहने के बाद सुबह माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। आपके बाल पहले से अधिक चिकने और चमकदार नजर आने लगेंगे।

6 नाखूनों को हेल्दी, मुलायम बनाना हो या फिर गंदगी साफ करनी हो, हर दिन आर्गन ऑयल से नाखूनों की मालिश करें। इससे नाखूनों को मजबूती मिलेगी। नाखून जल्दी बढ़ेंगे और टूटेंगे नहीं।

7 अक्सर सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा ड्राई हो जाती है। कई बार स्किन पर खुजली होने लगती है। इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो आर्गन ऑयल की कुछ बूंदों से नहाने के बाद या पहले शरीर की मालिश करें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी। बच्चों को भी यह तेल लगा सकती हैं।