Anti Aging Drinks : जवां दिखने के लिए पिएं ये खास 6 ड्रिंक्स

यदि आप साइन ऑफ एजिंग से बचना चाहती हैं, तो कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिसके सेवन से आप अपनी त्वचा को लंबी उम्र तक जवां बनाएं रख सकती हैं। जानें, कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जो कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने वाले साइन ऑफ एजिंग को करते हैं कम...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 22, 2019 9:29 PM IST

उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, सबसे पहले उसका असर चेहरे पर ही नजर आने लगता है। कई बार चेहरे की लाख देखभाल कर लें, फिर भी साइन ऑफ एजिंग के लक्षण कम उम्र में ही नजर आने लगते हैं। इसमें  त्वचा ढीली पड़ने लगती है, झुर्रियां नजर आने लगती हैं। बढ़ती उम्र के इन लक्षणों से सभी परेशान हो उठते हैं। कोई नहीं चाहता कि वो कम उम्र में ही उम्रदराज नजर आए। यदि आप साइन ऑफ एजिंग से बचना चाहती हैं, तो कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिसके सेवन से आप अपनी त्वचा को लंबी उम्र तक जवां बनाएं रख सकती हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से इन ड्रिंक्स का सेवन (Anti Aging Drinks) करना होगा। तभी आपको इसका अद्भुत फायदा मिलेगा। जानें, कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जो कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने वाले साइन ऑफ एजिंग को (Anti Aging Drinks) करते हैं कम...

दूध

दूध सभी महत्वपूर्ण खनिज, प्राटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे पीने से हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ ही त्वचा की चमक को भी बनाए रखता है।

कॉफी 

कॉफी में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व त्वचा के कैंसर एवं त्वचा संबंधी अन्य बीमारियों से लड़ते हैं। एक कप कॉफी पीने से आप लंबी उम्र तक जवां बनी रह सकती हैं।

Oily Skin Benefits : ड्राई स्किन से बेहतर होती है ऑयली स्किन, ये होते हैं इसके फायदे

ग्रीन टी 

ग्रीन टी पीने से वजन तो कम होता ही है, साथ ही त्वचा का तनाव भी दूर होता है। स्किन में ग्लो आती है।

बीटरूट

बीटरूट में हेल्दी नाइट्रेट्स होते हैं, जो खून के बहाव में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा की चमक बढ़ जाती है।

सोया मिल्क

सोया मिल्क में आइसोप्लोबोनस मौजूद होता है, जो त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ने देता है। त्वचा की चमक भी बरकरार रहती है।

शराब 

एक शोध के अनुसार, शराब के सेवन से त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। यह डिमेंशिया और अल्जाइमर से बचाने में भी मदद करता है।

Green Tea For Skin : ग्रीन टी स्किन के लिए भी है हेल्दी, जानें त्वचा पर कैसे करती है असर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source