
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 12, 2019 5:47 PM IST
तीन फल, जो चेहरे पर नहीं होने देते हैं झाइयों, झुर्रियों की समस्या। © Shutterstock
फल सेहत के साथ ही हमारी त्वचा की सेहत को भी हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है। हर दिन एक-दो फल खाने से एंटी-एजिंग (anti ageing fruits) की समस्या से आप बचे रहते हैं। फल में मौजूद पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं। फलों में मौजूद नेचुरल शुगर शरीर के लिए जरूरी ईंधन की आपूर्ति करती है। एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण कई तरह के संक्रमणों से शरीर की रक्षा करते हैं। अपने चेहरे को झाइयों, झुर्रियों, उम्र बढ़ने से त्वचा पर पड़ने वाली लकीरों (anti ageing fruits) से बचना चाहती हैं, तो फलों का सेवन करें। फलों के सेवन से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। जानें, उन तीन फलों के बारे में, जिन्हें आप जब भी खाएंगी तो त्वचा को काफी लाभ (Best fruits for anti ageing) होगा...
सेब खाने से कब्ज नहीं होती। रोजाना एक सेब खाना आपके पूरे शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। वैसे सेब को छिलके के साथ खाना अधिक हेल्दी होता है। इसके छिलके में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को एजिंग से बचाते हैं। सेब के सेवन से आंतों में गुड एंजाइम्स बढ़ते हैं, जो आपके शरीर में पानी का लेवल मेनटेन रखते हैं।
Anti Ageing Diet : झुर्रियों, दाग-धब्बों, साइन ऑफ एजिंग को कम करते हैं ये 5 सुपरफूड्स
पपीता एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से त्वचा की कोमलता (Softness) और चमक बढ़ती है। झुर्रियां (Wrinkles) कम होती हैं। पपीता विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और त्वचा के लिए सबसे जरूरी विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि पाया जाता है। पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद करते हैं और त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण आने से रोकते हैं।
एवोकाडो में विटामिन के, सी, ई, बी और ए भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है, इसलिए ये डेड स्किन सेल्स को खत्म करने और नए स्किन सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देते हैं। इसमें मौजूद कैरोटेनॉइड के कारण सूरज की किरणों से होने वाली टैनिंग से भी बचाव होता है।