Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Potato For Pigmentation: चाहे महिला हो या पुरुष, निखरी और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन चेहरे पर पिगमेंटेशन यानी झाइयां होने से आपकी खूबसूरती प्रभावित हो सकती है। झाइयां होने पर चेहरे पर काले धब्बे हो जाते हैं, जिसकी वजह से त्वचा डार्क और डल नजर आने लगती है। ऐसे में, कई लोग झाइयों से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में, चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आलू में ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को हटाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर आलू का इस्तेमाल करने से स्किन की रंगत भी साफ होती है। तो आइए, जानते हैं आलू से झाइयां और दाग-धब्बे कैसे हटाएं?
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप आलू और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे लगाएं और 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे की झाइयों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
आलू और दही का मिश्रण भी झाईयों को हटाने में काफी असरदार हो सकता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने के साथ-साथ झाइयों और दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन निखरी और बेदाग नजर आएगी।
चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आप आलू और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि दाग-धब्बों को दूर करने में भी मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक आलू को पीसकर उसका रस निकल लें। अब इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करने लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
चेहरे से झाइयों को दूर करने के लिए आलू काफी असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।