Advertisement

सर्दी-जुकाम कहीं बन ना जाए साइनस की बीमारी, जानें लक्षण, कारण और बचाव

कॉमन कोल्ड या सर्दी-जुकाम की वजह से साइनस की बीमारी भी हो सकती है. कई बार एलर्जी के कारण होने वाली सर्दी-जुकाम साइनस का कारण बन जाती है. अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम होता है और इन लक्षणों के साथ होता है तो साइनस का खतरा बढ़ रहा है.

Written By akhilesh dwivedi
Updated : October 21, 2019 6:45 PM IST

सर्दी-जुकाम कहीं बन ना जाए साइनस की बीमारी, जानें लक्षण, कारण और बचाव.

सर्दी का मौसम आने वाला है लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी होती ही रहती है. लेकिन कुछ लोगों को इसी मौसम में एलर्जी भी होती है. जो लोग एलर्जी की वजह से सर्दी-जुकाम और कोल्ड कफ के शिकार होते हैं, उनमें साइनस की बीमारी का खतरा होता है. कुछ लोगों को बहुत दिनों तक सर्दी-जुकाम की परेशानी बनी रहती है. यह कई बार साइनस का मुख्य कारण बनता है. एलर्जी की जवहन सो होने वाली सर्दी-जुकाम साइनस का प्रमुख कारण भी माना जाता है. साइनस में नाक के भीतरी सतह में सूजन आ जाती है, जो की भौहों के ठीक पीछे अंदर की तरफ होती है. साइनस एक प्रकार से वायु कोशिकाओं के सूजन को कहा जाता है.

साइनस के लक्षण

Advertisement

सर्दी-जुकाम से मिलता जुलता लक्षण होने के कारण साइनस की पहचान थोड़ा मुश्किल होती है. लेकिन कुछ विशेष लक्षणों से आप साइनस को पहचान सकते हैं. साइनस के लक्षण आप इस तरह से पहचान सकते हैं.

साइनस में इंसान के चेहरे पर दबाव महसूस होता है. जबकि सर्दी-जुकाम में ऐसा नहीं होता है. कुछ लोगों में आंखों के बीच में दबाव का अनुभव होता है. बार-बार नाक बंद होना और बहना भी साइनस का लक्षण है. कई बार साइनस के मरीज को जबड़े में दर्द भी होता है. रात के समय खांसी की समस्या भी साइनस के लक्षणों में से एक है.

Advertisement

एलर्जी और साइनस में संबंध

कई बार एलर्जी की परेशानी साइनस का कारण बन जाती है. जो लोग एलर्जी की वजह से बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी और गला खराब होने की परेशानी से गुजरते हैं उनमें साइनस का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

कई बार एलर्जी वाली सर्दी-जुकाम खांसी एडेनोइडाइटि और टॉन्सिल की बीमारी भी बन जाती है. अगर सही समय पर एलर्जी वाली सर्दी-जुकाम का इलाज न किया जाए तो यह ब्रॉन्काइटिस और दमा या अस्थामा का भी कारण बन जाती है.

साइनस से कैसे बचाव करें

अगर आप भी बार-बार एलर्जी वाली सर्दी-जुकाम से परेशान होते हैं, तो आपको साइनस की बीमारी से सावधान होने की जरूरत है. एक बार किसी को साइनस की बीमारी हो गयी तो इसे ठीक करना मश्किल होता है.

इससे बचने के लिए अपने कॉमन कोल्ड के लक्षण पर विशेष ध्यान देते रहें. अगर आपको लगे कि सर्दी-जुकाम 7 दिन के अंदर ठीक नहीं हो रहा है तो इसका सही इलाज कराएं.

साइनस में राहत दिलाए लैवेंडर ऑयल.

साइनस से राहत के लिए आज़माएं ये योगासन.

About the Author

... Read More