Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Siddha Medicine To Reduce Bad Cholesterol Level: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। आमतौर पर, हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं के शरीर पर दुष्प्रभाव भी होते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिद्ध चिकित्सा का सहारा ले सकते हैं। सिद्ध चिकित्सा के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या शरीर में दोषों के असंतुलन के कारण होती है। इसका उपचार प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, संतुलित आहार, योग और जीवनशैली में सुधार के माध्यम से किया जाता है। आइए, जानते हैं सिद्ध चिकित्सा में हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज कैसे किया जाता है?
सिद्ध चिकित्सा में आहार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित आहार सुझावों का पालन करने की सलाह दी जाती है -
सिद्ध चिकित्सा में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए कई प्रकार की जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है -
सिद्ध चिकित्सा के अनुसार, नियमित व्यायाम से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। भुजंगासन, धनुरासन, सर्वांगासन जैसे योगासन और कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम का नियमित रूप से अभ्यास करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
सिद्ध चिकित्सा के अनुसार दिनचर्या और जीवनशैली में सुधार करके हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है:
पंचकर्म और डिटॉक्सिफिकेशन थेरेपी
वमन
विरेचन
लेपन चिकित्सा
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।