
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
High Blood Pressure Kam Kaise Kare: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, जब रक्त धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अक्सर लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाओं के शरीर पर दुष्प्रभाव भी होते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। सिद्ध चिकित्सा भारत की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है, जो उच्च रक्तचाप में प्रभावी होती है। सिद्ध चिकित्सा में हाई ब्लड प्रेशर का इलाज जड़ी-बूटियों, संतुलित आहार, योग और जीवनशैली में सुधार के माध्यम से किया जाता है। यह चिकित्सा पद्धति न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देती है। आइए, जानते हैं सिद्ध चिकित्सा में हाई ब्लड प्रेशर का इलाज कैसे किया जाता है?
सिद्ध चिकित्सा में निम्नलिखित जड़ी-बूटियों का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है:
सिद्ध चिकित्सा में आहार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित आहार सुझावों का पालन करने की सलाह दी जाती है -
फलों और सब्जियों का अधिक सेवन करें।
नारियल पानी, छाछ, और हर्बल टी का सेवन फायदेमंद है।
आहार में नमक की मात्रा कम करें और सेंधा नमक का उपयोग करें।
तेल युक्त और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें और घर का बना हल्का भोजन करें।
दूध और घी का सीमित मात्रा में सेवन करें।
सिद्ध चिकित्सा के अनुसार जीवनशैली में सुधार करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है:
सिद्ध चिकित्सा में कुछ पारंपरिक औषधियां और उपचार भी हाई ब्लड प्रेशर के लिए प्रभावी माने जाते हैं, जैसे सिद्ध मुरुंडु कषायम और अश्वगंधा लेह्यम।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।