Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fatty Liver Treatment In Siddha Medicine: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, जब लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर के नाम से जाना जाता है। ज्यादा ऑइली, तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन फैटी लिवर का मुख्य कारण है। फैटी लिवर के कारण लिवर का कामकाज प्रभावित होता है और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो लिवर सिरोसिस, लिवर डैमेज और लिवर कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सही खानपान और जीवनशैली में सुधार करना बहुत जरूरी है। अगर आप फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए सिद्ध चिकित्सा की ओर रुख कर सकते हैं। सिद्ध चिकित्सा में में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, संतुलित आहार, योग और जीवनशैली में सुधार के जरिए फैटी लिवर का इलाज किया जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में आंवला फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो लिवर फंक्शन को मजबूत करने और लिवर को डैमेज होने से रोकने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेद में त्रिफला का इस्तेमाल कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह फैटी लिवर की परेशानी को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही, लिवर की सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं।
फैटी लिवर के लिए गिलोय एक प्रभावी जड़ी-बूटी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए आप गिलोय का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
फैटी लीवर की समस्या में हल्दी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही, लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।