Shingles Disease: क्या है शिंगल्स रोग और इसके कारण, लक्षण एवं घरेलू उपचार

शिंगल्स (Shingles) एक चर्म रोग (Skin disease) है। जिन लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है या बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। जानें, शिंगल्स रोग के लक्षण, कारण और और घरेलू उपचार...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 6, 2020 7:47 PM IST

हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि घर में चिकनपॉक्स (Chickenpox) वाले बच्चे के संपर्क में आने वाले वयस्कों में दाद या त्वचा रोग शिंगल्स (Shingles) विकसित होने की संभावना कम होती है, लेकिन टीकाकरण (vaccination) अभी भी सबसे अच्छा तरीका है इन चर्म रोगों से खुद को संरक्षण प्रदान करने का। यह शोध लोख इंग्लैंड के बीएमजे में बुधवार को प्रकाशित किया गया। इंग्लैंड में शोधकर्ताओं ने ध्यान दिया कि उनके निष्कर्ष इस सिद्धांत का समर्थन करते हैं कि बचपन में चिकनपॉक्स होने के बाद जब वयस्क होने पर आप हर्पीस जोस्टर वायरस के संपर्क में आते हैं, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लेकिन पूर्ण सुरक्षा प्रदान नहीं करता है।

क्या है शिंगल्स बीमारी (What is shingles disease) 

शिंगल्‍स (Shingles) एक त्वचा से संबंधित रोग (Skin disease) है। यह उन्हें अधिक होता है, जिनकी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है। कई बार यह तनाव, चोट, कुछ दवाओं के रिऐक्शन या फिर अन्य कारणों से भी हो सकता है। मुख्य रूप से यह नर्व रुट्स में छिपे वैरिसेला-जोस्टर वायरस (herpes zoster) के फिर से सक्रिय होने के कारण होता है। वैरिसेला जोस्टर एक प्रकार का हर्पिज वायरस है, जिससे चिकनपॉक्स (चेचक) भी होता है। कई बार चिकनपॉक्स के बाद भी यह वायरस शरीर में रहते हैं, जो किसी-किसी व्यक्ति में दोबारा सक्रिय हो जाते हैं। इन्हीं कारण से शिंगल्स रोग (Cause of shingles disease) होता है। शिंगल्स होने पर शरीर की त्वचा पर फफोले जैसे उभर आते हैं।

घरेलू उपचार से दूर करें शिंगल्स की समस्या (Home remedies of Shingles) 

टी ट्री ऑयल 

टी ट्री ऑयल (Tea tree oil) के इस्तेमाल से आप शिंगल्‍स की समस्या को दूर कर सकते हैं। इसमें काफी मात्रा में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो इस समस्‍या को जड़ से दूर करते हैं। इस तेल की  कुछ बूंदों को संक्रमित त्‍वचा पर लगाएं।

चिकनपॉक्स हो जाए, तो बरतें ये सावधानियां

एप्‍पल साइडर सिरका

एप्‍पल साइडर सिरका भी शिंगल्‍स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रामबाण घरेलू इलाज है। इसमें एंटी-वायरल होता है, जो दर्द कम करता है। शिंगल्स होने पर पानी में एप्‍पल साइडर सिरका डालकर इसे प्रभावित त्‍वचा पर लगाएं। एप्‍पल साइडर सिरके का सेवन भी कर सकते हैं। दो चम्‍मच सिरका, एक चम्‍मच शहद और एक गिलास गुनगुना पानी लें। तीनों को मिलाकर इसे खाने से 20 मिनट पहले दिन में तीन बार लें।

विटामिन सी और शहद

विटामिन सी में इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए रखने की क्षमता होती है। जब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहेगी, तो आपको शिंगल्स क्या दूसरी और कोई भी बीमारी जल्दी नहीं होगी।अपनी दिनचर्या में विटामिन सी युक्‍त आहार शामिल करें। शहद भी शिंगल्‍स को दूर करने में बहुत मददगार उपाय है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटीवायरल गुण इसे शिंगल्‍स का इलाज करने में मदद करता है।

चिकनपॉक्स के दाग दूर हो जाएंगे, जब आजमाएंगे ये 6 नुस्खे

एलोवेरा और मुलेठी

आप शिंगल्‍स (Shingles treatment and home remedies) को दूर करने के लिए एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। इस अद्भुत संयंत्र के अर्क से आप शिंगल्‍स सहित त्‍वचा की कई समस्‍याओं का उपचार कर सकते हैं। अध्‍ययन के अनुसार, एलोवेरा जैल दाद वायरस के कारण होने वाले त्‍वचा घावों के उपचार में प्रभावी तरीके से काम करता है। मुलेठी में मौजूद एंटीवायरल गुणों के कारण भी यह शिंगल्‍स के इलाज के लिए बहुत प्रभावी होती है। आप इसका इस्तेमाल पाउडर या चाय के रूप में कर सकते हैं। पाउडर का पेस्ट बना लें और प्रभावित त्‍वचा पर लगाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source