• हिंदी

World Sleep Day 2021: रात को बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवटें, पिएं ये 4 तरह के जूस, नींद आएगी भरपूर

World Sleep Day 2021: रात को बिस्तर पर बदलते रहते हैं करवटें, पिएं ये 4 तरह के जूस, नींद आएगी भरपूर

नींद पूरी नहीं होने से तनाव, डिप्रेशन, वजन बढ़ने के साथ किसी भी काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। यदि आपको नींद नहीं आती है, तो जानें 'वर्ल्ड स्लीप डे 2021' पर कुछ हेल्दी जूस के बारे में, जिनका सेवन (juice for sleep) करके आप ले सकते हैं चैन की नींद।

Written by Anshumala |Updated : March 18, 2021 1:19 PM IST

Juices for good sleep in Hindi: कल पूरी दुनिया 'वर्ल्ड स्लीप डे 2021' (World Sleep Day 2021) सेलिब्रेट करेगी। इस वर्ष इस दिवस की थीम है 'रेगुलर स्लीप, हेल्दी फ्यूचर' (Regular Sleep, Healthy Future)। इस थीम से ही पता चलता है कि स्वस्थ रहने के लिए सोना कितना जरूरी है। हर व्यक्ति को चाहो वह कितना भी व्यस्त क्यों ना हो, 7-8 घंटे की नींद लेनी जरूरी है। दिनभर मेहनत और दौड़भाग करने से शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। आप सारा दिन काम करके थकान से भर जाते हैं। ऐसे में रात में डिनर करते ही सबसे पहले बिस्तर पर पड़ जाने का मन करता है। हालांकि, कुछ लोगों को रात में नींद बिल्कुल नहीं आती है, चाहे वो कितने भी थके क्यों ना हों। यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। नींद न आने की समस्या को इनसोम्निया (Insomnia) कहते हैं। इसके कई कारण (causes of insomnia) हो सकते हैं जैसे अवसाद, तनाव, एंग्जायटी, थकान आदि। यदि आपको तनाव है या फिर इनसोम्निया की समस्या है, तो भी रात में नींद नहीं आ सकती है। यदि आप नींद पर्याप्त नहीं लेंगे तो सुबह आपको आलस, सुस्ती महसूस होगी। नींद पूरी नहीं होने से भी तनाव, डिप्रेशन, वजन बढ़ना, किसी भी काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। यदि आपको नींद नहीं आती है, तो आप कुछ हेल्दी जूस का सेवन (juice for sleep) करना शुरू कर दें।

1.ग्रीन जूस पीकर मसल्स करें रिलैक्स

ग्रीन जूस यानी हरी सब्जियों से बना जूस पीकर आप बेहतर नींद पा सकते हैं। साग, सेलेरी, हरा सेब आदि डालकर हेल्दी ग्रीन जूस तैयार करें। इनमें मिनरल्स काफी होता है। इस जूस के सेवन से मांसपेशियों की थकान दूर होती है। आप रिलैक्स महसूस करते हैं, जिससे रात में अच्छी नींद (Juices for good sleep in Hindi) आती है। रात में डिनर करने के बाद एक गिलास ग्रीन जूस पिएं।

2. इनसोम्निया की समस्या से बचाए खीरा, चुकंदर का जूस

यदि आपको इंसोम्निया, बेचैनी, स्ट्रेस के कारण नींद नहीं आती है, तो खीरा, चुकंदर से तैयार जूस का सेवन करें। इससे शरीर में हिमोग्लोबिन लेवल भी बेहतर होगा। खीरा, चुकंदर, सेलेरी, नींबू का रस, अदरक का रस मिक्सी में डालें और ग्राइंड करके जूस बनाएं। इसे रात में खाना खाने के वक्त पिएं।

Also Read

More News

3. चेरी जूस पिएं, रात में नींद आएगी अच्छी

रात में बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, लाख कोशिश करने के बावजूद भी नींद नहीं आती है, तो चेरी से बना जूस (Juices for better sleep in Hindi) पिएं। चेरी में मौजूद मेलाटोनिन मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। चेरी जूस पीने से शारीरिक थकान चुटकी में दूर हो जाती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी भी नहीं होगी। चेरी का जूस बनाने के लिए आप एक संतरा, नारियल का दूध थोड़ा सा मिलाएं। इस जूस का सेवन करें, रात में नींद आएगी अच्छी।

4.अंगूर का जूस करे नर्वस सिस्टम को शांत

अंगूर तो आप खाते ही होंगे, लेकिन इसका जूस भी पीना शुरू कर दें, खासकर तब, जब आपको नींद ना आने की समस्या है। अंगूर में विटामिन सी अधिक होता है, जो दिमाग को रिलैक्स करता है। कई आवश्यक मिनरल्स होने के कारण नर्वस सिस्टम शांत करता है। अंगूर का जूस बनाने के लिए आपको अंगूर के साथ ही हरा सेब, एक कप सैलेरी, नींबू का रस चाहिए। इन सभी को ग्राइंडर में डालें और मिक्स  करके छान लें। इसे डिनर में पिएं। नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी।

नोरा फतेही हुईं अनिद्रा की शिकार! आपको भी है इंसोम्निया तो करें यह एक आसन, अपनाएं कुछ घरेलू उपचार