Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

समुदाय से बाहर शादी करने को हैं तैयार लेकिन चाहिए स्वदेशी साथी : सर्वे

भारत में 32 फीसदी महिलाओं के प्रोफाइल खुद महिलाओं द्वारा पंजीकृत किए गए हैं, जबकि ऐसे पुरुष 43 फीसदी हैं।

समुदाय से बाहर शादी करने को हैं तैयार लेकिन चाहिए स्वदेशी साथी : सर्वे

Written by akhilesh dwivedi |Updated : May 19, 2018 1:30 PM IST

उच्च वर्ग के लोग समुदाय से बाहर जीवनसाथी चुनने को तैयार हैं। इसका खुलासा मैचमेकिंग सेवा एलिट मैट्रीमोनी के सर्वें में हुआ है। भारत में 29 फीसदी महिलाएं और 38 फीसदी पुरुष भारत में ही जीवनसाथियों की तलाश को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं अमेरिका में रहने वाली 59 फीसदी महिलाएं और 24 फीसदी पुरुष सिर्फ अमेरिका में रहने वाले साथी चाहते हैं। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में 31 फीसदी महिलाएं और 69 फीसदी पुरुष हैं।

भारत मैट्रीमोनी की ओर से उच्च वर्ग के लोगों के लिए पेश की गई प्रीमियम मैचमेकिंग सेवा एलिट मैट्रीमोनी की एक सर्वे  रिपोर्ट में  इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष पांच समुदायों के 40 फीसदी लोग अन्य समुदायों के साथियों के लिए तैयार थे। रिपोर्ट में 78 फीसदी हिंदी बोलने वाली महिलाएं अन्य भाषाएं बोलने वाले साथी की तलाश कर रही हैं इस बात का भी खुलासा हुआ है। वहीं हिंदी बोलने वाले 59 फीसदी पुरुष अन्य भाषाएं बोलने वाली साथी के लिए तैयार थे।रिपोर्ट के मुताबिक, 78 फीसदी महिलाएं 20 से 29 वर्ष की उम्र की जीवनसाथी तलाश रही हैं, जबकि 84 फीसदी पुरुष 25 से 35 की उम्र के हैं।

womans-like

Also Read

More News

भारत में 32 फीसदी महिलाओं के प्रोफाइल खुद महिलाओं द्वारा पंजीकृत किए गए हैं, जबकि ऐसे पुरुष 43 फीसदी हैं। दिलचस्प बात है कि अमेरिका में रहने वालों के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 16 फीसदी और 15 फीसदी है। पंजीकृत लोगों के लिहाज से शीर्ष पांच भाषाएं हिंदी, मराठी, तेलुगू, तमिल और मलयालम थे। 29 फीसदी महिलाओं और 33 फीसदी पुरुषों ने विदेशों में पढ़ाई की है।

रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में 1,50,000 से अधिक लोग शामिल किए गए। पंजीकृत लोगों की अधिकतम संख्या के मामले में पांच शीर्ष देशों में भारत, अमेरिका, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और यूके शामिल हैं। अमेरिका में रहने वाले उच्च वर्ग के लोगों के लिहाज से सर्वाधिक पंजीकरण कैलिफोर्निया, टेक्सास, वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी से हुए हैं। भारत में शीर्ष पांच राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु हैं।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock&bharatmatrimony.com 

About the Author

... Read More