कुछ लोग सेक्स से पहले लाइट बंद क्यों करते हैं? इसके पीछे क्या psychological कारण हैं?

कई लोग सेक्स से पहले लाइट बंद कर देते हैं। लेकिन, इसके पीछे कौन-से मनोवैज्ञानिक कारण जिम्मेदार हो सकते हैं? आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

कुछ लोग सेक्स से पहले लाइट बंद क्यों करते हैं? इसके पीछे क्या psychological कारण हैं?
VerifiedVERIFIED By: Dr. Chandni Tugnait

Written by Anju Rawat |Updated : August 18, 2025 1:17 PM IST

Sex ke Time Light Off Karna: क्या आपका पार्टनर भी लाइट बंद करके सेक्स करना पसंद करता है? क्या सेक्स के दौरान आपका पार्टनर लाइट बंद कर देता है? अगर हां, तो इसके पीछे कई साइकोलॉजिकल कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। सेक्स एक बेहद निजी और संवेदनशील अनुभव होता है। इसमें दोनों पार्टनर की भावनाएं, आत्म-विश्वास और मानसिक स्थिति अहम भूमिका निभाते हैं। कई लोग सेक्स के दौरान अपने पार्टनर के चेहरे के भावों देखना चाहते हैं और पूरी तरह से अनुभव लेना चाहते हैं। लेकिन, कई लोग ऐसे होते हैं तो सेक्स को अंधेरे में ज्यादा सही तरीके से एन्जॉय कर पाते हैं। यानी उन्हें लाइट में सेक्स करना पसंद नहीं होता है। इसकी वजह शर्मिंदगी हो सकती है। या फिर वे अपने पार्टनर के सामने पूरी तरह से एक्सपोज होने में सहज महसूस नहीं करते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका पार्टनर सेक्स के दौरान लाइट बंद कर सकता है। आइए, गेटवे ऑफ हीलिंग की फाउंडर, डायरेक्टर और मनोचिकित्सक डॉ. चांदनी तुगनैत से जानते हैं इसके पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणों के बारे में-

शरीर को लेकर शर्म या इनसिक्योरिटी

कई लोग अपनी बॉडी को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। वे अपने शरीर को लेकर इनसिक्योर फील करते हैं। उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर, उनके शरीर के किसी खास हिस्से को देखकर जज कर सकता है। ऐसे में वे लोग अक्सर सेक्स करने से पहले लाइट बंद करना पसंद करते हैं। अंधेरे में उन्हें डर नहीं लगता है और वे रिलैक्स होकर एन्जॉय कर पाते हैं। 

पूरी तरह खुले न हो पाने का डर

कई बार व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से ओपन नहीं हो पाता है। ऐसे में उसे लाइट में सेक्स के दौरान शर्म महसूस हो सकती है। इसकी वजह से उन्हें झिझक महसूस होती है। अगर लाइट ऑन करके सेक्स किया जाता है, तो इससे उनकी कमजोरियां सामने आ जाती है। ऐसे में वे अंधेरे में सेक्स एन्जॉय करना पसंद करते हैं।

Also Read

More News

परफॉर्मेंस का डर

कई बार व्यक्ति अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं होता है। उन्हें लगता है कि सामने वाला पार्टनर उनकी परफॉर्मेंस को लेकर जज करेगा। या उनके चेहरे के भावों को देखेगा, ऐसे में उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। या बेहतर परफॉर्मेंस का दबाव बना रहता है। ऐसे में अगर अंधेरे में सेक्स किया जाता है, तो दबाव थोड़ा-सा कम हो जाता है।

पहले के अनुभवों का असर

कई बार पहले के अनुभवों का असर व्यक्ति के वर्तमान जीवन को भी प्रभावित कर देता है। अगर पहले किसी ने कभी उनकी बॉडी को लेकर ट्रोलिंग या बॉडी शेमिंग किया हो, तो ऐसे में यह डर उनके मन में बैठ जाता है। ऐसे में उनके लिए लाइट ऑन करना एक ट्रिगर हो सकता है। लाइट में उन्हें पहले के अनुभव याद आ सकते हैं। जबकि, अंधेरे में पुराने अनुभव याद नहीं आते हैं और वे ज्यादा सहज महसूस करते हैं।

भावनाओं को छुपाना

कई लोग सेक्स को सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी अनुभव करना पसंद करते हैं। ऐसे में लाइट में वे अपनी भावनाओं को खुलकर दिखाने में हिचकिचा सकते हैं। लाइफ बंद करके वे अपनी भावनाओं को आसानी से छुपा सकते हैं।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।