• हिंदी

सेक्स के दौरान नाखूनों के इस्तेमाल के बारे में कामसूत्र में लिखी गयी हैं ये बातें!

सेक्स के दौरान नाखूनों के इस्तेमाल के बारे में कामसूत्र में लिखी गयी हैं ये बातें!

कामसूत्र में नाखूनों से खरोंचने के बारे में वात्सायन ने जो लिखा है वह आप यहां पढ़ें।

Written by Editorial Team |Published : December 22, 2017 1:42 PM IST

सेक्स के दौरान प्रेमी को नाखूनों से खरोंचना शायद कुछ लोगों के लिए मुश्किल महसूस हो सकता है। लेकिन अगर यह सही ढंग से किया जाता है, तो यह आक्रामक से अधिक सेक्सी लग सकता है। वात्सायन, जिन्हें सेक्स की दुनिया में सबसे ज़्यादा (हम अनुमान लगा रहे हैं) जानकारी थी, उन्होंने कामसूत्र में सेक्स से जुड़ी इस प्रक्रिया के बारे में कुछ स्पष्ट टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि जब जुनून गहन हो जाता है, तो एक पार्टनर दूसरे पार्टनर के शरीर में अपने नाखूनों को दबाकर या उनसे खरोंच सकता है, लेकिन इसके कुछ नियम भी है। कामसूत्र में नाखूनों से खरोंचने के बारे में वात्सायन ने जो लिखा है उसके बारे में हम यहां लिख रहे हैं।

1 यह कुछ विशेष स्थितियों में किया जाता है

वात्सायन के अनुसार, किसी नाराज या नशे में धुत औरत के साथ सेक्स करते हुए, सफर से लौटते समय या पति या प्रेमी के साथ पहली बार सेक्स करते समय नाखून चुभोए जा सकते हैं।

Also Read

More News

2 यह हर किसी के लिए या सभी मौकों के लिए नहीं है

यह बहुत हैरानी की बात नहीं है, लेकिन सेक्स के दौरान नाखूनों से खरोंचना हर किसी के लिए सही नहीं है और इसका मतलब केवल विशेष मौकों पर ही होता है। जैसा कि में लिखा गया है, वात्सायन कहते हैं कि जब तक सेक्सुअल डिज़ायर या सेक्सुअल एनर्जी बहुत ज़्यादा ना हो तब तक अपने पार्टनर को नाखूनों से खरोंचना नहीं चाहिए।

3 क्या आप जानते हैं कि नाखूनों के निशान 8 तरह के होते हैं।

सेक्स के दौरान नाखूनों से चमड़ी पर जो निशान बनते हैं वह हैं: डिस्कस, आधा चांद, गोलाकार या सर्कल, रेखा (खरोंच), बाघ के पंजों जैसे निशान, मोर का पैरों जैसे निशान, खरगोश की छलांग और कमल के पत्ते की छाप।

4 नाखूनों से खरोंचने के लिए सही या गलत जगह जैसी कोई चीज नहीं है

भले ही कामसूत्र जो भी कहे। लेकिन हम सख्ती के साथ कहना चाहते हैं कि आप अपने प्रेमी की आंख और संवेदनशील स्थानों पर उन्हें खरोंचने से बचें। बगल या आर्म्स, ब्रेस्ट, गले, पीठ, प्राइवेट पार्ट्स और जांघे वह हिस्से हैं जहां नाखून चुभाए जा सकते हैं। ऐसा करते समय सावधान रहें। फिर बाद में मत कहना कि हमने आपको चेतावनी नहीं दी थी।

Read this in English.

चित्रस्रोत: Shutterstock