Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Increase sperm count tips: पुरुष रोजाना इस चीज के सेवन से बढ़ा सकते हैं अपना स्पर्म काउंट, जानें कितनी मात्रा में खाएं

एक अध्ययन के निष्कर्षों से ये पता चला है कि डाइट और पुरुषों की प्रजनन क्षमता के बीच गहरा संबंध है। अध्ययन के मुताबिक, शुक्राणुओं (tips to increase sperm count) की जीवन शक्ति, गतिशीलता और आकृति को बढ़ाने में बादाम, अखरोट और हेजलनट जैसे ट्री नट बहुत फायदेमंद है।

Increase sperm count tips: पुरुष रोजाना इस चीज के सेवन से बढ़ा सकते हैं अपना स्पर्म काउंट, जानें कितनी मात्रा में खाएं
Increase sperm count tips: पुरुष रोजाना इस चीज के सेवन से बढ़ा सकते हैं अपना स्पर्म काउंट, जानें कितनी मात्रा में खाएं

Written by Jitendra Gupta |Updated : December 17, 2020 11:16 AM IST

डाइट उन कॉमन चीजों में से एक है, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है। हालांकि हमारे आस-पास और बाजार में ऐसे कुछ विशेष फूड्स हैं, जो पुरुषों के स्पर्म काउंट (tips to increase sperm count)को बढ़ाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। ये फूड पुरुषों की समग्र प्रजनन क्षमता में सुधार करने के काम आते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन के निष्कर्षों से ये पता चला है कि डाइट और पुरुषों की प्रजनन क्षमता (tips to increase sperm count) के बीच गहरा संबंध है। अध्ययन के मुताबिक, शुक्राणुओं की जीवन शक्ति, गतिशीलता और आकृति को बढ़ाने में बादाम, अखरोट और हेजलनट जैसे ट्री नट बहुत फायदेमंद है।

क्या कहता है अध्ययन (tips to increase sperm count in hindi)

जर्नल एंड्रोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन में ये बताया गया है कि कैसे ट्री नट का सेवन शुक्राणु की गुणवत्ता को बदलने में कारगर है। अध्ययन में पाया गया कि ट्री नट्स का सेवन करने से केवल 14 हफ्तों में शुक्राणु की गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है। अध्ययन के मुताबिक, इस शोध में 72 हेल्दी पुरुष शामिल हुए थे, जिन्होंने वेस्टर्न शैली वाली डाइट (tips to increase sperm count) फॉलो की जो कि रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और हाई शुगर वाली वाली थी।

इनमें से 48 को 14 सप्ताह तक रोजाना 60 ग्राम ट्री नट्स का सेवन करने के लिए कहा गया और बाकी 24 ने अपनी पुरानी डाइट ही फॉलो करना जारी रखा। अध्ययन के अंत में ये पाया गया कि जिन पुरुषों ने हेवी डाइट ली उनके शुक्राणु डीएनए के 36 जीनोमिक हिस्से थे और नियंत्रण समूह की तुलना में आंशिक रूप से मिथाइलयुक्त थे। उन हिस्सों में 9.72 प्रतिशत को हाइपरमेथिलेटेड माना गया।

ये निष्कर्ष इस बात का सबूत देते हैं कि नियमित रूप से वेस्टर्न डाइट को फॉलो करने से विशिष्ट हिस्सों में शुक्राणु डीएनए मेथिलिकरण पर प्रभाव पड़ता है। इन नट्स के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ, जो पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ा सकते हैं वह हैं येः

कद्दू के बीज (pumpkin seeds: tips to increase sperm count)

कद्दू के बीजों में मौजूद जिंक और अन्य जरूरी खनिज शुक्राणु (tips to increase sperm count) निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। जिंक का कम स्तर, टेस्टोस्टेरोन के लो लेवल से जुड़ा हुआ है, जो शुक्राणु की खराब गुणवत्ता और पुरुष बांझपन के जोखिम के साथ संबंधित है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट, अमीनो एसिड एल-आर्जिनिन से समृद्ध होती है, जो शुक्राणु और वीर्य की मात्रा को दोगुना कर सकते हैं। इसलिए डार्क चॉकलेट को पुरुषों के लिए बेहतर माना गया है।

अनार (anar: tips to increase sperm count)

अनार, एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होता है, जो शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करने का काम करता है। अनार का जूस पीने से स्पर्म काउंट (tips to increase sperm count) बेहतर होता है और पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की संभावना कम हो जाती है।

पत्तेदार साग

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे लेट्यूस, पालक, ब्रुसेल्स स्प्राउट्स फोलेट से समृद्ध होती हैं, जो हेल्दी स्पर्म काउंट में मदद कर सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन सी (vitamin c: tips to increase sperm count)

विटामिन सी शुक्राणु की गतिशीलता और काउंट को बेहतर बनाता है। विटामिन सी से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ टमाटर, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गोभी और ब्रोकोली हैं।

About the Author

... Read More