Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रिश्तों में लगातार बढ़ रही दूरी को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल तरीके

आजकल रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इस दूरी को कम किया जा सकता है कुछ खास तरीकों की मदद से, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

रिश्तों में लगातार बढ़ रही दूरी को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल तरीके
क्या आपका पार्टनर साथ होकर भी आपके साथ नहीं, 5 संकेतों से जानें आप हो रहे हैं इस्तेमाल

Written by Mukesh Sharma |Updated : January 10, 2024 2:31 PM IST

एक सही और सामाजिक जीवन जीने के लिए सभी रिश्तों का होना जरूरी है और हर रिश्ते की अपनी अलग भूमिका होती है। बड़े-बूढ़े भी कहते हैं कि खुशहाल जीवन जीने के लिए रिश्तों का होना भी जरूरी है। लेकिन रिश्तों को बनाकर रखने के लिए भी बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। रिश्तों को निभाने के लिए अगर सबसे पहले कुछ चाहिए तो वह समय है और आजकल लोगों को पास समय की ही सबसे ज्यादा कमी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने काम को लेकर इतना व्यस्त है कि वह अपने रिश्तों को समय नहीं दे पाता है। यही कारण कि आजकल रिश्तों में दूरी बढ़ती जा रही है, जिसके बाद में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके रिश्तों की दूरी बढ़ती जा रही है, तो हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों में बढ़ रही दूरी को कम कर सकते हैं।

1. समय देना शुरू करें

एक अच्छा रिश्ता निभाने के लिए अगर कोई चीज चाहिए होती है, तो वह समय ही है। समय रिश्ते को निभाने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए अपना काम भी करें लेकिन काम के बीच से ही कुछ समय निकाल कर अपने रिश्तों को दें। काम के बीच कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर पर रहें या बाहर कहीं घूमने जाएं।

2. इमोशंस को समझें

रिश्तों दूरी पैदा करने वाले सबसे बड़े कारणों में एक है एक दूसरे की भावनाओं को न समझना। आपके लिए भी जरूरी है कि अपने रिश्तों में एक दूसरे की भावनाओं को आप समझें। ऐसा करने से रिश्तों में आपसी जुड़ाव बढ़ता है और धीरे-धीरे दूरी खत्म हो जाती है।

Also Read

More News

3. स्पेशल फील कराना जरूरी

रिश्तों के बीच दूरी किसी भी कारण से आई हो उसे खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है एक दूसरे को स्पेशल फील कराना। ऐसा करके आप रिश्तों मे आए आपसी मनमुटाव दूर कर सकते हैं। अपनो के लिए पसंदीदा गिफ्ट दें या फिर कोई सरप्राइज घूमने-फिरने का प्लान रखें।

4. ट्रस्ट को बनाए रखें

अगर रिश्तों के बीच विश्वात मजबूत है, तो दूरी बनना इतना आसान नहीं है। इसलिए अगर आपको डर है कि कहीं आपके रिश्तों के बीच दूरी आ जाए तो अच्छा विकल्प है कि आप एक अपने रिश्तों के की बीच विश्वास को मजबूत करें। खुलकर अपनों से बात करें अपने दिल की सारी बात बताने व सुनने से धीरे-धीरे विश्वास मजबूत होने लगता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. स्पेस भी जरूरी

आपसी रिश्तों के बीच पर्सनल स्पेस का होना भी जरूरी है और इसकी रिस्पेक्ट भी करनी चाहिए। इसलिए जब हम रिश्तों के बीच पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश करते हैं, तभी रिश्तों में दूरी बढ़ने लगती है। लाइफ पार्टनर हो या कोई कितना भी करीबी रिश्ता हो हर किसी के पर्सनल स्पेस की रिस्पेक्ट करनी चाहिए।