Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेक्‍स के बाद लड़कियों में आते हैं ये बदलाव

ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है जिसमे कुछ बदलाव बाहरी होते हैं जबकि कुछ बदलाव आंतरिक होते हैं। क्या आप जानतें हैं पहली बार शारारिक संबंध बनाने के बाद लड़कियों के शरीर में क्या बदलाव आते है?

सेक्‍स के बाद लड़कियों में आते हैं ये बदलाव
ऐसा हार्मोनल बदलावों के कारण होता है जिसमे कुछ बदलाव बाहरी होते हैं जबकि कुछ बदलाव आंतरिक होते हैं। ये बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों होते हैं।

Written by Editorial Team |Published : June 24, 2019 5:38 PM IST

सेक्‍स किसी के लिए भी एक खूबसूरत अनुभव हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में तो इसे और भी जरूरी माना जाता है। सेक्‍सोलॉजिस्‍ट यानी सेक्‍स विशेषज्ञ इसे दांपत्‍य जीवन का सिमेंटिक फैक्‍टर मानते हैं। रिलेशनशिप एक्‍सपर्ट भी इसे हैप्‍पी मैरिड लाइफ का फॉर्मूला मानते हैं। इसके बाद जीवन में कई बदलाव आते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि सेक्‍स के बाद शारीरिक रूप से भी कई तरह के बदलाव आते हैं। खासतौर से महिलाओं में। आइए जानते हैं कि वे कौन से बदलाव हैं जो सेक्‍स के बाद लड़कियों के शरीर में नजर आते हैं।

कौमार्य अर्थात वर्जिनिटी

हमारे समाज में आज भी वर्जिनिटी एक इश्‍यू है। हालांकि प्‍यार के लिए लोग इसे बहुत ज्‍यादा अहमियत नहीं देते। पर पहली बार सेक्‍स करने के बाद वर्जिनिटी भंग होती है। यह प्रजनन के लिए जरूरी भी है। किसी भी विवाहित जोड़ के लिए संतान उत्‍पत्ति जरूरी मानी जाती है। हालांकि अब इस बारे में भी लोगों की राय बदलने लगी है।

ज्‍यादा कम्‍फर्टेबल

सेक्‍स के बाद आपकी पार्टनर आपके प्रति पहले से ज्‍यादा कम्‍फर्टेबल हो जाती है। ये आपकी आत्‍मीय शारीरिक रिश्‍ते के कारण होता है। जिससे आप दोनों ही एक-दूसरे के प्रति ज्‍यादा कम्‍फर्टेबल हो जाते हैं और ज्‍यादा खुल कर बात कर सकते हैं।

Also Read

More News

हार्मोन्‍स का स्राव

हर व्‍यक्ति के भीतर ऐसे हार्मोन होते हैं जो उसे खुश या दुखी कर सकते हैं। महिलाओं में इनका प्रभाव पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा होता है। सेक्‍स के बाद शरीर में उन हार्मोन्‍स का स्राव अधिक होता है जो दिमाग को खुशी देते हैं। जिससे आप पहले से ज्‍यादा खुश रहने लग जाते हैं। महिलाओं में ऑक्सीटोसिन, सिरोटोनिन्स और एंडोर्फिन्स जैसे मूड अच्‍छा करने वाले हार्मोन का स्राव ज्‍यादा होता है। जिससे वे खुश रहने लगती हैं।

शारीरिक बनावट

इसके बाद लड़कियों की शारीरिक बनावट में काफी बदलाव आते हैं। खासतौर से उनके स्‍तनों के आकार में बदलाव आता है। ये पहले की अपेक्षा 25 फीसदी तक अधिक बड़े हो जाते हैं। जबकि कुछ महिलाओं के शरीर के निचले हिस्‍से में भी परिवर्तन देखने में आता है। इसके लिए जरूरी है कि आप शादी के बाद भी अपना वर्कआउट रूटीन बरकरार रखें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दिखने लगती है चेहरे पर खुशी 

सेक्‍स को एक तरह की थेरेपी भी माना जाता है, जिससे आपका मूड अच्‍छा हो जाता है। जब आपका मूड अच्‍छा होता है और आप खुश रहती है, तो इसका ग्‍लो आपके फेस पर भी नजर आता है। इसलिए आपने अकसर देखा होगा कि शादी के बाद लड़कियां पहले से ज्‍यादा खूबसूरत दिखने लगती हैं।

About the Author

... Read More