Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

8 संकेत, अब आपको अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे पागल होने की जरूरत नहीं

अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी ऐसी हरकतें करने लगी है, तो अब उसको टाटा बाय-बाय कर दें!

8 संकेत, अब आपको अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे पागल होने की जरूरत नहीं

Written by Editorial Team |Published : December 15, 2017 12:45 PM IST

अपनी पसंद की लड़की को पाने के लिए सब कुछ करना सही बात है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि उसके लिए कुछ भी करना कब तक सही है। यानि अगर वो आपमें दिलचस्पी नहीं रखती है तो आपको उस पर टाइम, एनर्जी और फीलिंग खर्च करने का कोई मतलब नहीं है। अगर आप उसके बारे में सोचना नहीं छोड़ रहे हैं और वो आपको कोई भाव नहीं दे रही है, तो इससे पता चलता है कि आप गलत दिशा में जा रहे हैं।

1) आप उसकी प्रायोरिटी नहीं- वो आपके साथ कोई प्लान नहीं बनाती है। या वो आपके बारे तब ही सोचती है जब उसके पास कोई नहीं होता है। वो सिर्फ रात को टेक्स्ट करती है और जानना चाहती है कि क्या तुम डिनर के लिए जा रहे हो।

2) वो एक फ्रीलॉडर है- वो जानती है कि तुम उसे पसंद करते हो और वो इसका पूरा फायदा उठाती है। वो आपको हमेशा फैंसी कैफ़े में मिलने को कहती है या हमेशा आपको मूवी टिकट खरीदने को कहती है।

Also Read

More News

3) नाराज हो जाती है- अगर वो अपनी सारी हताशा को आप पर निकालने की कोशिश करती है और आप जो भी कहते हैं उसे नहीं मानती है। वो आपको दूर रखने की कोशिश करती है लेकिन आपको नेग्लेट नहीं करती है।

4) प्रोग्राम कैंसिल करती है- प्रोग्राम बनाकर आखिरी समय में रद्द करना एक अच्छे व्यक्ति की निशानी नहीं है। इसका मतलब है उसके लिए आपसे ज्यादा कुछ और चीजें ज्यादा इम्पोर्टेन्ट हैं।

5) जब वो आपके साथ होती है तब भी फोन पर बात करती रहती है। यानि वो आपको यह जताने की कोशिश करती है कि आपके साथ बैठकर जैसी वो एहसान कर रही है।

6) क्या आप ही हमेशा बाहर जाने के लिए या बात करने के लिए पहल करते हैं? लेकिन वो शॉपिंग के अलावा हर प्रस्ताव को आसानी से मां लेती है। इसका मतलब है कि वो सिर्फ अपने मजे के लिए आपके साथ है।

7) अगर आप उससे अपने इमोशनल शेयर करने के लिए बात करते हैं लेकिन वो उसे आपके इमोशन से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही वो आपसे इमोशनली कनेक्ट है।

8) अगर वो आपकी बातों का पॉइंट टू पॉइंट जवाब देती है और पलटकर कोई सवाल या बात नहीं करती है, तो यह अच्छा संकेत नहीं है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More