Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या सिर्फ spermicides का इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है?

जानिए अच्छे परिणाम के लिए स्परमिसिडिस किसके साथ इस्तेमाल करना चाहिए!

क्या सिर्फ spermicides का इस्तेमाल करने से अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सकता है?

Written by Editorial Team |Published : September 28, 2017 2:58 PM IST

कई बार पुरुष सेक्स के दौरान कंडोम पहनने से मना कर देते हैं या कतराते हैं। यह स्थिति महिलाओं के लिए दुविधा वाली होती है। एक तरफ उन्हें साथी की खुशी का ध्यान रखना है दूसरी तरफ बिना कंडोम सेक्स करने से अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा होता है। अगर आपका पार्टनर भी बिना कंडोम के सेक्स करना पसंद करता है, तो आप स्परमिसिडिस का उपयोग करें। स्परमिसिडिस एक तरह का महिला गर्भनिरोधक है। लेकिन सवाल यह है कि क्या स्परमिसिडिस अकेले आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचा सकता है?

स्परमिसिडिस क्या है?

स्परमिसिडिस एक तरह का गर्भनिरोधक है जो महिलाओं के बीच में काफी लोकप्रिय है। ये एक तरह का रासायनिक पदार्थ है जो संभोग से पहले महिलाओं की वैजाइना में डाला जाता है। ये रासायनिक पदार्थ संभोग के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रवेश करने वाले वीर्य के जीवाणुओं को मार देता है। इससे स्पर्म शरीर में जाते ही स्परमिसिडिस के संपर्क में आकर निष्क्रिय हो जाते हैं। जिससे महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। ये क्रीम, फिल्म, फोम जेली और अन्य ठोस व तरल गोलियों के रुप में मिलते हैं जो वैजाइना के अंदर घुल जाते हैं। इनका इस्तेमाल आमतौर पर कॉन्ट्रसेप्टिव स्पॉज, डायाफ्राम और कंडोम जैसी अवरोध विधियों के साथ उपयोग किया जाता है। हालांकि भारत में केमिकल की बजाय नीम और धतूरा जैसे हर्बल स्परमिसिडिस को पसंद किया जाता है।

Also Read

More News

क्या प्रेगनेंसी से बचने के लिए केवल स्परमिसिडिस इस्तेमाल किया जा सकता है?

अध्ययन के अनुसार, स्परमिसिडिस का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सालाना असफलता की दर 18 फीसदी है अन्यथा इसकी विफलता दर प्रति वर्ष 28 प्रतिशत है।

मुंबई स्थित वर्ल्ड ऑफ वीमेन में गाइनोकोलोजिस्ट और फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर बांदिता सिन्हा के अनुसार,सिर्फ स्परमिसिडिस का इस्तेमाल करने से आपको 100 फीसदी सुरक्षा नहीं मिलती है। चूंकि इसकी असफलता की दर अधिक है, इसलिए स्परमिसिडिस का इस्तेमाल स्वयं के लिए करना उचित नहीं है। यहां तक कि कंडोम की स्परमिसिडिस की तुलना में बेहतर सफलता दर है।

स्परमिसिडिस की सफलता दर इस पर भी निर्भर करती है कि इसे कैसे लगाया किया जाता है। अच्छे परिणामों के लिए आप इसका इस्तेमाल कंडोम जैसे गर्भनिरोधक के साथ कर सकते हैं।

अपने चुने हुए गर्भनिरोधक की प्रभावशीलता को अधिकतम करने के लिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि इसके कुछ हिस्से की बजाय पूरे हिस्से का इस्तेमाल हमेशा बेहतर होता है। यदि व्यक्तिगत रूप से उपयोग किया जाता है, तो स्परमिसिडिस और कंडोम की क्षमता कम ही होती है। अध्ययन भी इस बात का समर्थन करते हैं कि कंडोम और स्परमिसिडिस को मिलाकर यूज करने से प्रभाव बेहतर होता है। अनचाही प्रेगनेंसी से बचाने के अलावा, कंडोम का उपयोग एसटीडी और एचआईवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1.Trussell, J. (2007). Contraceptive efficacy. Contraceptive technology, 18, 773-845.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

2.Kestelman P, Trussell J. Efficacy of the simultaneous use of condoms and spermicides. Fam Plann Perspect. 1991 Sep-Oct;23(5):226-7, 232. PubMed PMID: 1743276.

About the Author

... Read More