• हिंदी

आखिर क्यों हुए अलग अनुष्का-विराट, सुशांत-अंकिता, रणबीर कैटरीना, फरहान-अधुना, अरबाज़-मलाइका, रितिक-सुज़ैन?

आखिर क्यों हुए अलग अनुष्का-विराट, सुशांत-अंकिता, रणबीर कैटरीना, फरहान-अधुना, अरबाज़-मलाइका, रितिक-सुज़ैन?

पढ़िये एक्सपर्ट क्या कहते हैं इन ब्रेकअप्स पर!

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:53 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

इन दिनों कई सारे सेलिब्रिटी और फिल्मी सितारों के ब्रेकअप और डिवोर्स की खबरें आ रही हैं। जिन्हें हमने कई अवॉर्ड फंक्शन में या रैंप पर एक दूसरे के अलग-बगल मुस्कुराते हुए देखा था, आज उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली हैं। ये ऐसे कपल हैं जिन्हें कई आम लोग अपना आदर्श मानते थे, फिर क्या हुआ? आइये, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड ब्रेकअप और उसके कारणों को समझने की कोशिश करते हैं।

Also Read

More News

1)  रितिक रौशन और सुज़ैन ख़ान डिवोर्स

Hrithik-rishan-Suzanne

जब बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रितिक रौशन और उनकी पत्नी सुज़ैन(जो उनकी बचपन की दोस्त थीं) से अलग हुए, तो पूरे बी-टाउन के साथ-साथ आम लोग भी हैरान रह गए। इस कपल को कई सालों से हंसते मुस्कुराते हम साथ देखते आए थे। ये चर्चा काफी गर्म रही कि रितिक रौशन और कंगना रनाउत का एक सीक्रेट अफेयर इस रिश्ते के टूटने का कारण रहा। लेकिन सच क्या है? अब तक सामने नहीं आया है। मुंबई के साइकेट्रिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर संघनायक मेशराम कहते हैं, ‘रील और रीयल लाइफ में बीच बहुत बारीक लकीर होती है। कई बार ये सेलिब्रिटी जो किसी कैरेक्टर में किसी के साथ रोमांस करते हैं, तो कई बार अट्रैक्शन भी हो जाता है। हालांकि ये अट्रैक्शन कमिटमेंट या लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप नहीं होता। इसे समझें, टच यानी छुअन बहुत पावरफुल होता है, चाहे वो पार्टनर से हो या किसी भी अपोज़िट सेक्स से, इससे एंडरेनालाइन दौड़ने लगता है और चीटिंग या एक्ट्रा मेरिटल अफेयर का रास्ता खुल जाता है।’

2)  फरहान अख्तर और अधुना भावनी डिवोर्स

Farhan-Adhuna

15 साल के शादीशुदा रिश्ते के बाद हाल ही में फरहान और अधुना का डिवोर्स हो गया। बॉलीवुड में ये चर्चा आम रही कि इसका कारण फरहान की अपनी कोस्टार अदिती राओ से नज़दीकियां हैं। वहीं श्रद्धा कपूर से उनकी नज़दीरियों की खबरें भी आई। तो क्या इसीलिए अधुना ने शादी के 15 साल के रिश्ते से अलग हो जाने का फैसला किया? डॉक्टर संघनायक मेशराम की माने तो मामला कुछ अलग भी हो सकता है। ‘कई बार लोग उम्र के फासलों को नज़रअंदाज करके अपने से अलग शख्सियत के इंसान से शादी कर लेते हैं। ऐसे मामलों में बौद्धिक वयस्कता यानी इटलैक्चुअल मैच्यौरिटी नहीं मिल पाती, और पार्टनर अलग होने लगते हैं।’ इसके अलावा वो दोनों लोगों की स्टारडम मैच हो पाने की तरफ भी इशारा करते हैं। जब एक ज्यादा मशहूर होता है तो दूसरे को जलन हो सकती है। और इस रिश्ते में फरहान अख्तर अब ज्यादा मशहूर होने लगे हैं।

3)  विराट कोहली और अनुष्का का ब्रेकअप

Virat-Anushka

इन दोनों का रिलेशनशिप राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है लेकिन अभी तक ये बात मालूम नहीं चल पाई है कि आखिर क्यों ये दोनों अलग हुए। कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया और डीजिटल पोर्टल पर दोनों के ब्रेकअप पर खूब चर्चा रही। कुछ का कहना है कि विराट ने अनुष्का को प्रपोज किया लेकिन अनुष्का अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थी। क्या यही कारण होगा इस रिश्ते के टूटने का? मालूम नहीं। डॉक्टर संघनायक मेशराम कहते हैं, ‘एक वक्त हुआ करता था जब लड़कियों को सिर्फ शादी के ख्वाब देखना सिखाया जाता था, और शादी का प्रपोज़ल उनके लिए सबसे खास होता था। लेकिन वक्त के साथ साथ ये मामला बदल गया है। लड़कियों की अपनी पहचान बनने लगी है, अपने ख्बाव होने लगे हैं। उन्हें हक है कि वो जिसे चाहती हैं उसे चुने। इस तरह के रिलेशनशिप को बचाने के लिए आपकी सहयोग और विश्वास की जरूरत है।’ हमें उम्मीद करते हैं कि अनुष्का और विराट का रिश्ता भी बच जाए।

4)  रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का अलग होना

Ranbir-katrina

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की बीच में मस्ती करती हुई तस्वीरें याद हैं? एक वक्त था जब दोनों के रिश्ते पर बॉलीवुड में कई खबरें बनती थी। लेकिन कुछ तो गलत हुआ कि दोनों अब साथ नहीं है। ये चर्चा  रही की रणबीर की मां नीतू सिंह इस रिश्ते के खिलाफ थी। तो क्या यही वजह रही दोनों के अलग होने की?डॉक्टर संघनायक मेशराम इस बारे में कहते हैं, ‘ब्रेकअप के पीछे का एक बड़ा कारण मां-बाप का दबाव भी होता है। और ये कारण हर जगह पाया जाता है। कई सेलेब्रिटी पेरेंट्स को बिजनेस क्लास पेरेंट्स के बच्चों से अपने बच्चों का रिश्ता जोड़ना पसंद होता है। अपने जैसे बैकग्राउंड के परिवारों में। ऐसे में वो बच्चों की पसंद को भी न कह देते हैं। और यही रिश्ता टूटने की वजह भी बन जाता है।’

5)  सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ब्रेकअप

Sushant-singh-rajput-Ankita-lokhande

6 साल के रिश्ते के बाद सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे ने हाल ही में ब्रेकअप कर लिया। माना जा रहा है कि अंकिता सुशांत के लिए बेहद पॉज़ेसिव हैं, जिसकी वजह से ये रिश्ता टूटा। डॉक्टर संघनायक मेशराम का मानना है, ‘हर रिलेशनशिप में लड़का और लड़की एक दूसरे को लेकर पॉज़ेसिव होते हैं। लेकिन सेलिब्रिटी कपल का रिश्ता तोड़ने में जलन बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। पॉज़ेसिव रहने की आदत और कंट्रोल करने की आदत दो अलग चीज़ें हैं। अगर एक पार्टनर की कंट्रोल करने की आदत दूसरे के काम, परिवार और आजादी से सोचने पर दखल देने लगती है तो बात चिंता वाली हो जाती है। तब दूसरे पार्टनर को मदद की जरूरत होती है।’

6)  अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा

aarbaaz-malika

ये वाकई पूरे बी-टाउन के लिए एक बड़ा झटका था। चौकाने वाली बात है कि दोनों पार्टनर का किसी और के साथ रिश्ता भी नहीं जुड़ा न ही ऐसी कोई अफवाह उड़ी। दोनों एक दिन सबके सामने आए और कहा कि वो एक ब्रेक पर हैं। 18 साल का रिश्ता बस इतने में ही ढह गया। कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा अरबाज़ खान के सफल होने का इंतजार कर करके थक गई है। डॉक्टर संघनायक मेशराम इस रिश्ते के टूटने पर कहते हैं, ‘कई बार जब रिश्ते में एक पार्टनर दूसरे से फाइनैंशली और सोशली ज्यादा मजबूत होता है, तो बात ईगो पर आ जाती है। इससे दोनों में दरार पैदा हो जाती है।’

चित्र स्रोत – Getty Images