• हिंदी

Relationship में रहने के बावजूद क्या मास्टरबेट करना सही है?

Relationship में रहने के बावजूद क्या मास्टरबेट करना सही है?

क्या आप भी मास्टरबेट करना गुनाह समझते हैं?

Written by Editorial Team |Published : August 9, 2017 5:36 PM IST

मास्टरबेशन सिर्फ सिंगल रहने पर ही करना चाहिए ऐसा कहीं नियम नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि अगर आप किसी रिलेशनशीप में हैं तो मास्टरबेट करना गुनाह है। सच तो ये है कि अगर महिला मास्टरबेट करती है तो वह ऑर्गैज़्म का सुख बेहतर तरीके से उठा पाती है या अपने पार्टनर के साथ भी इसका प्लेज़र अच्छे तरीके से ले सकती है।

फैंटसी लाइफ जीने को मिलता है- कॉफी शॉप में किसी को निहारने या किसी एक्टर को लेकर अपने सेक्स फैंटसी के बारे में सोचना कोई गलत नहीं है। ऐसा सोचने का मतलब ये नहीं है कि आप पार्टनर को चिट  कर रहे हैं। फैंटसी के बारे में सोचना बिल्कुल नॉर्मल होता है ये बिल्कुल प्राइवेट होता है। इसके बारे में किसी को पता भी नहीं चलता है।

स्ट्रेस करता है कम- शायद आपको पता नहीं कि मास्टरबेट करने से स्ट्रेस कम होता है क्योंकि इससे शरीर में फिल गुड हॉर्मोन एंडोर्फीन निकलता है जिससे आप बेहतर महसूस कर पाते हैं। अगर आप लॉंग डिस्टेंट रिलेशनशीप में है तो आपको इससे फायदा मिलेगा।

Also Read

More News

आपके रिलेशनशीप में पैशन लौट आता है- लव मेकिंग सेशन में आप पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से कर पायेंगे, यहां तक कि म्यूचूअल मास्टरबेशन के द्वारा आप दोनों एक दूसरे के संवेदनशील अंगो को छूकर उत्तेजित कर सकते हैं। मास्टरबेशन के प्रक्रिया के द्वारा आप दोनों एक दूसरे को ज्यादा प्लेज़र दे सकते हैं।

आपका कंफिडेंस लेवल बढ़ता है- अक्सर पार्टनर एक दूसरे से बोर होकर रिलेशनशीप से दूर भागने लगते हैं। लेकिन मास्टरबेशन एक ऐसा जरिया है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है। आप खुद को पहले से ज्यादा सुंदर, पावरफूल और सेक्सी महसूस करने लगते हैं। आप बेडरूम में अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात कर सकते हैं।

पीरियड के दौरान क्रैम्प और बैचैनी से मिलती है राहत- आपको ये सुनकर खुशी होगी कि ऑर्गैज़्म से पीरियड के दौरान जो मानसिक खुशी मिलती है उससे एंडोर्फीन निष्कासित होता है। क्लाइमेक्स तक पहुँचने के कारण ब्लड का फ्लो अच्छी तरह से होता है जो दर्द से आराम दिलाता है। सब कुछ अच्छा महसूस होने के कारण आपको रिलेशनशीप भी पहले से अच्छा लगने लगता है।

Read this in English

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock