• हिंदी

पार्टनर के वैजाइनल ड्राईनेस के प्रॉब्लम के लिए क्या करें उपाय?

पार्टनर के वैजाइनल ड्राईनेस के प्रॉब्लम के लिए क्या करें उपाय?

गर्लफ्रेंड के Vagina में गीलेपन की कमी की समस्या को ऐसे दूर करें!

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:55 AM IST

मैं 23 साल की लड़की हूँ। जब भी मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करती हूँ उस दौरान मेरी वैजाइना में गीलेपन की कमी रहती है जिसके कारण सेक्स करने में दिक्कत होती है। क्या ये मेरे ठीक तरीके से उत्तेजित ना हो पाने के कारण होता है? अगर ऐसा है तो मैं ऐसा क्या करूं जिससे वे मुझे ठीक से उत्तेजित कर पायें और हम दोनों ठीक से सेक्स कर पायें।

हमने इस बारे में जाने माने सेक्सोलोजिस्ट डॉ श्याम मिथिया से बात की।उन्होंने बताया कि लड़की के योनि का गीलापन पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि लड़की खुद कितना अधिक उत्तेजित है। जाहिर है लड़की का उत्तेजित होना लड़के या उसके पार्टनर के प्यार करने के तरीके पर निर्भर है। लड़का जितने अच्छे तरीके से फोरप्ले के दौरान प्यार करेगा लड़की उतनी ही ज्यादा उत्तेजित होगी। यह सच है कि लड़कियों को उत्तेजित होने में लड़कों की तुलना में थोड़ा ज्यादा वक़्त लगता है लेकिन अगर आपको सही तरीका पता है तो आप लड़की को बहुत जल्द ही एक्साइटेड कर सकते हैं। आइये जानते हैं लडकियों को कैसे उत्तेजित करें।

मसाज : लड़कियों को उत्तेजित करने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए शुरुवात उनके पैरों से करें फिर उनकी जांघों पर मसाज करें और धीरे धीरे ऊपर आयें और फिर उनके ब्रेस्ट पीठ और गर्दन की अच्छे से मसाज करें।

Also Read

More News

उन्हें कुछ अलग करने के लिए कहें: रोजाना एक ही अरह से फोरप्ले न करें बल्कि अपने पुरुष पार्टर को कहें कि आज वे आपको देर तक किस करें और आपके ब्रेस्ट को छुएं। आप उन्हें ओरल सेक्स के लिए भी कह सकती हैं और ओरल सेक्स करते समय उन्हें यह बताएं कि आपको यह कितना अच्छा लग रहा है। आप रोजाना फोरप्ले में जितना बदलाव लायेंगे उतना ही अच्छा रहेगा।

उन्हें प्यार करने दें: फोरप्ले के दौरान आपके पुरुष पार्टनर को जो पसंद है वो उन्हें करने दें। क्योकि सेक्स में सबसे ज़रूरी है कि दोनों की पसंद नापसंद का ध्यान रखा जाये। अगर वे आपके हिप्स पर किस करना चाहते हैं या और किसी हिस्से पर किस करना चाहते हैं तो उन्हें वैसा करने दें। थोड़ी देर में उनको ऐसा प्यार करते देख आप अपने आप ही उत्तेजित हो जायेंगी।

क्लाइटोरिस को छुएं: क्लाइटोरिस आपके शरीर का ऐसा अंग होता है जिसे छूने से आप सबसे जल्दी उत्तेजित होती हैं। इसलिए उन्हें ऐसा करने को कहें या खुद ही उनका हाथ पकड़कर अपने क्लाइटोरिस के पास ले जायें। ऐसा करना आप दोनों को उत्तेजना से भर देता है।

इन सब तरीकों से आप आसानी से गीलेपन की कमी की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं लेकिन ऐसे और भी कई वजहें हैं जिनके कारण यह समस्या होती है। जैसे कि स्ट्रेस, कई तरह की दवाइयों के सेवन के कारण भी लड़कियों में यह समस्या हो जाती है। इसलिए बेहतर है कि डॉक्टर से अपनी जांच करवा लें।

यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू।

Read this in  English

चित्र स्रोत: Shutterstock