• हिंदी

सिर्फ सेक्स से नहीं बात करने से भी ऐसे मजबूत बन सकती है रिलेशनशिप

सिर्फ सेक्स से नहीं बात करने से भी ऐसे मजबूत बन सकती है रिलेशनशिप

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी बिजी शेड्यूल में से टाइम निकालकर अपने साथी से बात करें!

Written by Editorial Team |Published : November 24, 2017 4:43 PM IST

क्या आप अपने पार्टनर के साथ रोजाना बात करते हैं? बेशक बिजी शेड्यूल के चलते आपको टाइम ना मिल पाता हो लेकिन आपको रोजाना कुछ समय निकालकर आपस में बात करनी चाहिए। इससे आपके बीच रिश्ता गहरा होता है। तो आपको जब भी डिनर टेबल या बेडरूम में टाइम मिले, तो अपने साथी से इन टॉपिक्स पर बात कर लें।

1) हैप्पी टाइम

अपने साथी के साथ उन अच्छे पलों कि बात करें जो आपने पहले साथ बिताए थे। जाहिर डेटिंग के दिन या किसी कि भी लाइफ के शानदार दिन होते हैं, यह वो पल होते हैं, जिन्हें याद करके किसी के चेहरे पर ख़ुशी आ सकती है।

Also Read

More News

2) मुश्किल

अपने साथी को उस चीज के बारे में बताएं जो आज के दिन आपको सबसे ज्यादा मुश्किल लगी। इसके अलावा अपने संघर्ष के बारे में भी बताएं। आप महसूस करेंगे कि एक साथ आप रॉक हैं और अपने रास्ते में आने वाली किसी भी कठिनाई को हरा सकते हैं।

3) गोल्स

आप जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं उसके बारे में अपने साथी को बताएं। उसके साथ कुछ आसान चीजों को शेयर करें। इससे आपको उसकी तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। गोल्स साझा करना एकजुटता की भावना ला सकता है।

4) आभार

अपने साथी के प्रति अपना आभार व्यक्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने साथी को बताइए कि आप उसकी सराहना करते हैं और हफ्तेभर जो आपके लिए उसने जो कुछ किया उसके लिए धन्यवाद। आभार जताना ना केवल एक व्यक्ति के रूप में बल्कि एक दंपति के रूप में भी बहुत अच्छा हो सकता है।

5) भविष्य

अपने साथ से अपने और उसके भविष्य को लेकर बात करें। अपने साथी से पूछें कि वो अगले पांच सालों में खुद को देखता है। अपने भविष्य के बारे में बात करने से आप कपल के रूप में ज्यादा संयुक्त बना पाएंगे।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock