• हिंदी

सेक्स के दौरान खुद को स्पर्श करके ऐसे हों उत्तेजित

सेक्स के दौरान खुद को स्पर्श करके ऐसे हों उत्तेजित

सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को अपनी पसंद और नापसंद के बारे में ज़रूर बतायें!

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 8:53 AM IST

Read this in English

कई पुरुष ऐसा सोचते हैं कि महिलायें सेक्स के मामले में कम रूचि लेती हैं जबकि ऐसा नहीं है, वास्तव में देखा जाये तो महिलाओं और पुरुषों में सेक्स की इच्छा एक समान ही होती है। बस अंतर इतना होता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आर्गेज्म पाने में थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है। हालांकि कई महिलायें ऐसी भी होती हैं जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी में कभी भी आर्गेज्म का अनुभव नही किया है। ऐसा इसलिये क्योंकि उन महिलाओं को यह पता ही नहीं है कि आर्गेज्म को कैसे पायें और सेक्स के अलावा इसे पाने के और क्या तरीके हैं। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रही हैं तो इन तरीकों को अपनाएं। पढ़ें: जानिये महिलाओं के आर्गेज्म से जुड़ी 10 अजीबोगरीब बातें

इसके लिए आपको अपने पुरुष पार्टनर को गाइड करने की ज़रूरत है। फोरप्ले के दौरान उनके हाथ को पकड़ें और अपने शरीर के हर हिस्से को स्पर्श करायें और इसके बाद आप उनके ऊपर पोजिशन में आ जाये। इस पोजीशन में ही अपने ब्रेस्ट को धीरे धीरे गोलाई में छुएं और फिर अपने पेट को छुएं। अपने शरीर को अच्छे से प्यार करें उसकी प्रशंसा करें। इस समय आपके पार्टनर पूरी तरह आपमें व्यस्त होंगे उसी समय आप उन्हें और उत्तेजित करें और ज्यादा उकसायें। इन सबके अलावा आप खुद से अपने क्लाइटोरिस को उत्तेजित करें, पहले दो उँगलियों से अपने क्लाइटोरिस को धीरे धीरे रगड़ें फिर उसके बाद उँगलियों को गोलाई में घुमाएं या वैसा करें जिससे आपको ज्यादा आनंद मिले। इस दौरान अगर आप चाहतीं हैं तो तेज आवाज में आँहें भरें, ऐसा करना आप दोनों को ज्यादा उत्तेजित करने में मदद करता है। पढ़ें: जानिये लड़कियों को उंगलियों से उत्तेजित करने का सही तरीका

Also Read

More News

अगर आपके पुरुष पार्टनर आपकी इन हरकतों से थोड़े असहज होने लगे तो आप उनको प्रोत्साहित करें कि वे आपको उत्तेजित होते हुए और खुद को प्यार करते हुए देखें इसके बाद उनसे कहें की अब वे आपको ऐसे ही टच करें। उन्हें ये चीज अच्छे से समझायें की आपको सेक्स के दौरान क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है। जब दोनों पार्टनर को एक दूसरे की पसंद नापसंद के बारे में अच्छे से पता होता है तभी उन्हें सेक्स का असली मजा मिल पाता है।

यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू। चित्र स्रोत - Shutterstock