• हिंदी

सेक्स में स्मूथ एहसास के लिए लुब्रिकेंट के तौर पर इनका इस्तेमाल ठीक नहीं

सेक्स में स्मूथ एहसास के लिए लुब्रिकेंट के तौर पर इनका इस्तेमाल ठीक नहीं
सेक्स के दौरान ल्यूब से जुड़ी ये गलतियां न करें। © Shutterstock

सेक्स के दौरान लुब्रिकेशन के तौर पर किसी भी तरह के लिक्विड सोप, सैनिटाइजर या सोप वॉश का इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर का पीएच लेवल बिगड़ जाता है, जिससे प्राइवेट पार्ट की स्किन को नुकसान पहुंचता है।

Written by Anshumala |Published : February 22, 2019 11:49 AM IST

सेक्स के दौरान स्मूथ एहसास होना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग कई तरह के लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, लुब्रिकेंट को लेकर लोगों मन में कई आशंकाएं भी होती हैं, जिसके कारण वो ल्यूब इस्तेमाल करने से बचते हैं। रफ सेक्स करना आपके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में लुब्रिकेंट का थोड़ा बहुत इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। नेचुरल लुब्रिकेंट का इस्तेमाल सबसे सही है, लेकिन कुछ लोग ल्यूब के तौर पर कई ऐसी चीजें इस्तेमाल करने लगते हैं, जो हानिकारक भी हो सकता है।

नई वियाग्रा 5 मिनट में दिखाएगी अपना असर, दूर होगी सेक्सुअल प्रॉब्लम

न करें सेक्स के दौरान इन चीजों का इस्तेमाल

Also Read

More News

पेट्रोलियम जेली

सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट के तौर पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने से बचें। प्राइवेट पार्ट में पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है, जिससे वेजाइनल इंफेक्शन बढ़ सकता है।

पुरुषों के लिए आया कॉन्ट्रासेप्टिव जेल, कंडोम की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

क्रीम या शुगर सिरप

कई बार कपल्स बेडरूम में एक्सटाइमेंट का माहौल बनाने के लिए शुगर सिरप या स्वीट सॉस का यूज करने लगते हैं। ऐसा करना बेहद ही खतरनाक हो सकता है। आप ऐसी गलती करते हैं, तो ऐसा भूलकर भी न करें। इनसे प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो सकता है।

बॉडी लोशन 

बॉडी लोशन चिकनाई युक्त होता है लेकिन बॉडी लोशन का इस्तेमाल ल्यूब के तौर पर करना हेल्दी नहीं है। इनमें परफ्यूम के साथ तेज स्मेल होती है जो प्राइवेट पार्ट की सेंसेटिव स्किन के लिए सही नहीं होता।

कंडोम से सीमन कहीं लीक तो नहीं हो गया? कंडोम के यूज में है दुविधा, तो यूं निपटें

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल सेक्स के दौरान नहीं बल्कि खाना बनाने के लिए इस्तेमाल में लाना ठीक है। इसमें लुब्रिकेंट की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इसका इस्तेमाल करने से कंडोम में मौजूद लैटेक्स खत्म हो जाता है और फिर कंडोम किसी काम का नहीं रहता।

लिक्विड सोप

सेक्स के दौरान लुब्रिकेशन के तौर पर किसी भी तरह के लिक्विड सोप, सैनिटाइजर या सोप वॉश का इस्तेमाल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इन चीजों का इस्तेमाल करने से शरीर का पीएच लेवल बिगड़ जाता है, जिससे प्राइवेट पार्ट की स्किन को नुकसान पहुंचता है।