Read this in English
मेरी उम्र 22 साल है और मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करना चाहती हूँ। लेकिन मैंने कई लोगो से यह सुना है कि लडकियां जब सेक्स करतीं हैं तो उनके हिप्स साइज़ में बड़े हो जाते हैं। यह मेरे लिये सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि मैं नहीं चाहती कि किसी को भी यह पता चले की मैंने सेक्स किया है। क्या ये बात सच है? और मैं इससे कैसे बच सकती हूँ?
सबसे पहली बात कि आपको इससे परेशान होने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है क्योंकि सेक्स करने से कभी भी हिप्स का आकार नहीं बढ़ता है चाहें आप जितनी बार सेक्स करें। यह सिर्फ एक मिथक है जिसे हमारे देश में कई लोग सही समझते हैं। जबकि आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि सेक्स के दौरान आपके हिप्स की मांसपेशियों की थोड़ी बहुत कार्डियो एक्सरसाइज भी हो जाती है जो आपके हिप्स को एक सही आकार देने में मदद करती है।
हालांकि यह सच है कि सेक्स करते समय शरीर में कुछ ख़ास तरह के हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है लेकिन यह सिर्फ सेक्स के दौरान ही होता है। जैसे ही आप सेक्स करना बंद करते हैं तो फिर से इनकी मात्रा कम हो जाती है और ये आपके शरीर पर किसी भी तरह का प्रभाव नहीं डालते हैं। अगर यह मिथक सच होता फिर तो हर महिला के हिप्स का साइज़ काफी बड़ा होता जबकि ऐसा नहीं होता है। आप आसानी से अपने आस-पास अलग अलग हिप्स साइज़ की महिलाओं को रोज देखती होंगी। इसके अलावा अगर यह बात सच होती तो फिर महिलाओं को बट-इम्प्लांट (Butt Implants) की ज़रूरत ही नहीं पड़ती वे सिर्फ रोजाना सेक्स करतीं और मनचाहा आकार पा लेतीं।
इसलिए आगे से कभी भी इस तरह की गलत अफवाहों पर ध्यान न दें और अच्छे स्रोतों से सही जानकारी हासिल करें। याद रखें कि सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना न भूलें।
यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू।
चित्र स्रोत: Shutterstock
Follow us on