Read this in English.
मैं 28 वर्षीय महिला हूं और मेरी शादी को चार साल हो गए हैं। दरअसल मुझे अपने कौमार्य वर्जिनिटी (virginity) खोने से डर लगता है। इसलिए शादी के बाद से अब तक मैंने पति से शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। हालांकि मैंने अपने पति को सेक्स संबंध नहीं बनाने के लिए मना कर दिया था। अब मैं सेक्स संबंध बनाना चाहती हूं लेकिन मुझे दर्द का डर भी सताता है। मुझे क्या करना चाहिए? मेरा मार्गदर्शन करें। पढ़ें- आधी रात में सेक्स संबंध बनाने से मजा हो जाएगा दोगुना!
इस सवाल का जवाब सेक्सुअल हेल्थ फिज़िशन एण्ड मेडिकल थेरेपिस्ट डॉक्टर विजयसार्थी रामानथन ने दिया है।
वर्जिनिटी केवल शादी तक बचाए रखना सही
किसी भी महिला का शादी के बंधन में बंधने तक अपनी वर्जिनिटी को बचाए रखना एक प्रशंसनीय बात है। लेकिन शादी होने के बाद महिला को अपनी सेक्स लाइफ की शुरुआत कर लेनी चाहिए। और वैसे भी, सही मायने में पति ही वो व्यक्ति होता है, जिसके लिए आप अपनी वर्जिनिटी बचाए रखती हैं।
दर्द आम समस्या, संतुष्टि ज़रूरी
सेक्स संबंध के दौरान दर्द होना एक अलग मुद्दा है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहली बार संभोग के दौरान दर्द महसूस हो सकता है लेकिन अधिकतर मामलों में ये एहसास संतोषजनक साबित होता है। संभोग आपके गर्भवती होने के लिए जरूरी होता है।
नाकारात्मक सोच से बचें
हालांकि दर्द के डर को दूर करने के लिए विचार कारगार साबित होते हैं। मसलन आपको डर दूर करने के लिए अपने दिमाग से नाकारात्मक विचार खत्म करने की ज़रूरत है। आप अपनी चिंता दूर करने के लिए किसी योग्य सेक्स विशेषज्ञ से भी सलाह ले सकती हैं। उनसे आपको और अच्छी सलाह व निर्देश मिल सकते हैं।
यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू।
मूल स्रोत -I am afraid to lose my virginity
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
Follow us on