बेस्ट फ्रेंड से शादी करने से आपको होते हैं ये 9 बड़े फायदे
क्योंकि आप एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते और समझते हैं, जिससे आधी परेशानियां तो अपनेआप खत्म हो जाती हैं!
Written by Editorial Team|Published : March 8, 2017 3:08 PM IST
शादी जीवन का एक बड़ा हिस्सा होता है। अगर आपकी लव मैरिज नहीं है, तो आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ सारा जीवन बिताना पड़ता है जिसे आप जानते भी नहीं। इससे अलग अगर आपकी शादी आपके बेस्ट फ्रेंड से हो जाए, तो सोचो आपका जीवन कितना आसान बन सकता है। वो फ्रेंड जो आपको बेहतर तरीके से जानता है, आपके साथ हसंता है, मजाक करता है। क्या आपको भी ऐसा लगता है कि बेस्ट फ्रेंड के साथ आपकी रिलेशनशिप बेहतर साबित हो सकती है? हम आपको ऐसे 9 कारण बता रहे हैं जिनसे साबित होता है कि बेस्ट फ्रेंड से शादी करना आपके लिए सबसे बेहतर फैसला हो सकता है।
आप एकदूसरे की दिमाग को पूरी तरह पढ़ सकते हैं। कई बार आपको एकदूसरे को सब कुछ बताने की जरूरत नहीं होती है। आप एक-दूसरे की सोच को जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आपको किस सवाल पर क्या जवाब मिल सकता है।
सबसे बड़ी बात आपके दोस्त भी कॉमन होते हैं। आपको अपने पार्टनर द्वारा किसी दूसरे दोस्त के साथ घूमने फिरने को लेकर भी चिंता नहीं रहती है। क्योंकि आप सभी दोस्तों को अच्छी तरह जानते हैं।
आपके पेरेंट्स पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। इसलिए अनुमति लेने में भी कोई परेशानी नहीं होती है और आपका काम आसान हो जाता है।
आपने एक साथ लंबा समय बिताया है इसलिए आप जो भी करते हैं तो किसी को अजीब नहीं लगता है। चाहे आप कुछ शरारत ही क्यों ना करें।
आप एक साथ कई बार ट्रिप पर जा चुके होते हैं इसलिए शादी के बाद ट्रिप पर जाना आपके लिए आसान होता है। कुल मिलाकर आपको पता होता है कि आपके लिए बेस्ट जगह कौन सी रहेगी।
You may like to read
आपका बेस्ट फ्रेंड आपका कम्फर्ट जोन होता है और उसके साथ आपका जीवन आरामदायक होता है। आपको उसके साथ नाप तोलकर बात नहीं करनी पड़ती है।
आपने अभी तक अपने अच्छे और खराब यौन अनुभवों को लेकर बात की है। सोचो जब आप एक-दूसरे के साथ इंटिमेट होंगे तो क्या नजारा होगा। यकीनन आपकी सेक्स लाइफ में बाहार आ जाएगी।
आपकेी बीच किसी तरह की असुरक्षा या ईर्ष्या की जगह नहीं होती है। आपको यह बताने की जरूरत नहीं होती है कि आपने उसका फोन क्यों नहीं उठाया। क्योंकि उसे मालूम होता है कि आप कलीग्स के साथ लंच कर रहे थे।
आपके पास एक-दूसरे के लिए बहुत विश्वास, प्यार, आराम, स्नेह, देखभाल और सम्मान है। इन सबके बावजूद आपके बीच दोस्ती है जो सबसे बढ़कर है। यही कारण है कि आपका रिश्ता मजबूत होता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.