Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सेक्स के अनुभव को खास बनाने के लिए लोग एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। लेकिन ज़रूरी नहीं कि आपके सारे प्रयोग सफल ही रहें, और कई बार ऐसा हो जाता है कि आप बेडरूम में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और हो जाता है सब उल्टा। या तो आपको इस स्थिति में शर्मिंदगी होती है या खुद पर हंसी। कुछ कपल्स नें हमें बताए अपने कुछ ऐसे ही अनुभव जहां वो करने चाह तो रहे थे कुछ खास लेकिन हो गया कुछ और।
“मैं एक हिल स्टेशन में पला-बढ़ा होने की वजह से वहां पहाड़ियों के पीछे छुप-छुपकर मिलने के अलावा और कोई अरेंजमेंट नहीं था मेरे पास। इसी तरह एक बार हम पास के झील किनारे पहुंचें। वहां मूड बना और हमने खुली जगह पर सेक्स किया। लेकिन थोड़ी देर बाद हमें अंदाज़ा हुआ कि हम दोनों के पूरे शरीर में बहुत खुजली हो रही है। दरअसल आसपास बहुत सी चींटियां थीं जो हमारे शरीर पर चढ़कर हमें काट रही हैं”। अब कभी भी खुली जगह पर सेक्स न करने की बात बताते हुए वेदांत ने कहा कि“ चींटियों के काटने से उनके और उनकी पार्टनर के शरीर पर फोड़े और बहुत दर्द हुआ”
“मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कन्वर्टिबल कार में हाइवे से गुज़र रहा था, और हमने तय किया हम कार में सेक्स करेंगे, जो कि हमारा पहला अनुभव था। हमने एक पेट्रोल पम्प के पास गाड़ी रोकी और मैं टॉप पर था। ग़लति से मैंने ग़लत बटन दबा दी और कार की छत खुल गयी, फिर क्या था पेट्रोल पम्प पर लोगों ने हमें उस हालत में देख लिया। मैं बता नहीं सकता कि उस दिन मुझे कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई। यही नहीं जब हम कपड़े पहनने और खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे तो वहां से एक बुजुर्ग जोड़ा भी गुज़रा, जिसने हमें देख लिया और हम शर्म से पानी-पानी होते रहे”,कुछ ऐसा अनुभव है विराज का।
श्रद्धा ने बताया कि, “ अपनी एनिवर्सरी पर हमने फोरप्ले के दौरान केक की क्रीम एक-दूसरे को लगाने की प्लानिंग की। हमें मज़ा तो बहुत आया लेकिन मैं ऐसा दोबारा नहीं करूंगी। दरअसल बिस्तर मैंने जो नयी चादर बिछायी वो तो क्रीम और चॉकलेट से ख़राब हो ही गयी। साथ ही मुझे ईस्ट इंफेक्शन हो गया क्योंकि मेरे पति ने क्रीम का बहुत अधिक इस्तेमाल किया।”
कुछ ऐसी ही अज़ीब सी यादें हैं कृति की जिन्होंने बताया कि, “हम अपने एक दोस्त के घर पर थे जहां बेड आवाज़ कर रहा था। तो हमें एक कुर्सी पर सेक्स करने की योजना बनायी। हमें क्या पता था कि वो हमारी ज़िंदगी का सबसे अजीब दिन होगा। दरअसल एक्ट के बीच में ही कुर्सी का एक पैर टूट गया और हम दोनों बुरी तरह से गिर पड़े। मेरे पति का सिर बेड के किनारे जा लगा और वहां दरवाज़े पर हमारे दोस्त बार-बार दस्तक देते रहे और पूछते रहे कि हम ठीक तो हैं। हमने कपड़े पहनें और कुछ देर बाद दरवाज़ा खोला। थोड़ी देर सब शांत रहे और उसके बाद पेट पकड़कर हंसते रहे।”
यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू।
Read this in English.
चित्र स्रोत- Shutterstock.